
1 / 6
IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. अपने पिछले प्रदर्शन को भुला सनराइजर्स की टीम इस सीजन जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी तो वहीं दूसरी तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम खिताब डिफेंड करने के लिए उतरेगी. दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2026 का ये ओपनिंग मैच बेहद रोमांचक होगा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चिन्नास्वामी के मैदान पर होगा RCB vs SRH

2 / 6
आरसीबी और सनराइजर्स के बीच का मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. कुछ दिनों पहले तक इस मैदान में मैच होने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब आरसीबी को इस इस मैदान पर होम मैच खेलने की अनुमति मिल गई है.
RCB vs SRH मैच कितने बजे शुरू होगा?

3 / 6
आईपीएल का ओपनिंग मैच जो कि आरसीबी और सनराइजर्स के बीच होगा शाम में 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान 7 बजे मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे. ईशान किशन सनराइजर्स के कप्तान हैं तो वहीं रजत पाटीदार आरसीबी की कमान संभालेंगे.
चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

4 / 6
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. मैदान की आउट फील्ड काफी तेज है जिसके चलते बल्लेबाज ते रफ्तार से रन बना पाते हैं. इस मैच में टॉस जीतने वाला कप्तान ओस को देखते हुए गेंदबाजी करने का फैसला करे तो फायदेमंद साबित हो सकता है.
RCB की संभावित प्लेइंग 11

5 / 6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव
SRH की संभावित प्लेइंग 11

6 / 6
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टन, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट