CSK के खिलाफ प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है RCB, मैच विनर खिलाड़ी की वापसी लगभग तय

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती रहने वाली है. आरसीबी की टीम ओपनिंग मुकाबला खेलने के बाद अब इस मुकाबले में उतरने वाली है.

Royal Challengers Bengaluru
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru

RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरी है. सीजन की शुरुआत फ्रेंचाइजी ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराकर किया है. अब दूसरा मुकाबला फ्रेंचाइजी कमजोर नजर आ रही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है. मैच विनर खिलाड़ी की प्लेइंग 11 में वापसी लगभग पक्की नजर आ रही है.

विज्ञापन

फिल साल्ट

फिल साल्ट 2 / 6

सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट फिलहाल बहुत अच्छी लय में नहीं नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को आरसीबी के लिए डेब्यू करने का मिल सकता है. 

विज्ञापन

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड 3 / 6

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अब फिट नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. ऐसे में अभिनंदन सिंह को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. हेजलवुड की वापसी से टीम और मजबूत हो जाएगी.

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल 4 / 6

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में एक बार फिर से देवदत्त पडिक्कल ही नजर आने वाले हैं. पिछले मुकाबले में उन्होंने बहुत ही कमाल की पारी खेली थी. पडिक्कल नंबर 3 पर खेलकर आरसीबी के लिए मैच बदल सकते हैं. 

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 5 / 6

फॉर्म में चल रहे दिग्गज विराट कोहली को सीएसके के खिलाफ भी कमाल की पारी खेलनी होगी. कोहली अगर टॉप में आकर तेजी से रन बनाते हैं, तो मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने आप ही बहुत आगे निकल जाएगी.

यहां पर देखें आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

यहां पर देखें आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी.    इंपैक्ट प्लेयर- देवदत्त पडिक्कल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन