IPL 2026: KKR के 2 बल्लेबाजों ने ठोकी ऑरेंज कैप की दावेदारी, बदल गई टॉप-5 की जंग
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. फिलहाल यशस्वी जायसवाल का कब्जा ऑरेंज कैप पर बरकरार है. हालांकि कोलकाता और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले के बाद केकेआर के 2 बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है.

आईपीएल 2026 में 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में कोलकाता के 2 बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव हुआ. टॉप 5 की रेस में अब केकेआर के 2 बल्लेबाजों ने अपनी जगह बना ली है.
यशस्वी जायसवाल
2 / 6फिलहाल ऑरेंज पर राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का कब्जा है. उन्होंने 3 मैच में 170 रन बनाए हैं. जायसवाल 2 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं.
समीर रिजवी
3 / 6दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी हैं, जो शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं. समीर रिजवी ने अब तक खेले 3 मैच में 80 की शानदार औसत के साथ 160 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.
अंगकृष रघुवंशी
4 / 6तीसरे नंबर पर अंगकृष रघुवंशी आ चुके हैं. उन्होंने एलएसजी के खिलाफ 33 गेंदों में 45 रन बनाए. इस तरह उन्होंने टॉप-5 में एंट्री मारी. उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैच में 155 रन बनाए हैं. उन्होंने भी 2 अर्धशतक बनाया है.
हेनरिक क्लासेन
5 / 6चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 3 मैच में 48.33 की औसत के साथ 145 रन बनाए हैं. उन्होंने भी 2 अर्धशतक जमाया है. क्लासेन भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.
अजिंक्य रहाणे
6 / 6इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी एलएसजी के खिलाफ 24 गेंदों में 41 रन बनाए. इस तरह उन्होंने भी टॉप 5 में एंट्री मार ली है. रहाणे ने अब तक खेले गए 4 मैच में 41.33 की औसत के साथ 124 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 अर्धशतक जमाया है.


















