IPL 2026: MI vs RCB के मैच में किसका पलड़ा है भारी? जानें क्या कहते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL 2026: आईपीएल में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से आमने सामने होंगे. मुंबई और आरसीबी के बीच फैंस को कांटेदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों के हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी रहा है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 20 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच फैंस के लिहाज से बहुत ही खास होने वाला है. विराट कोहली और रोहित शर्मा इस मैच में एक दूसरे के आमने सामने होंगे. इसी के साथ हार्दिक पांड्या का सामना उनके भाई क्रुणाल पांड्या से होगा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं MI vs RCB के मैच किसका पलड़ा भारी रहता है.
रोहित के सामने होंगे विराट
2 / 6रोहित शर्मा के सामने विराट कोहली की चुनौती होगी. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ये दोनों खिलाड़ी ही पहले और दूसरे पायदान पर हैं. विराट के नाम 8 हजार से ज्यादा रन हैं तो वहीं रोहित के नाम भी 7 हजार से ज्यादा रन हैं.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
3 / 6मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये महा मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच के लिए शाम 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. इसके आधे घंटे बाद 7 बजकर 30 मिनट पर मुकाबले की शुरुआत होगी.
कैसी होगी वानखेड़े की पिच?
4 / 6वानखेड़े के मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. इस मैदान पर रनों की बारिश होती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद हो सकती है लेकिन उसके बाद पूरी तरह से बल्लेबाजों का राज नजर आएगा.
कहां देख पाएंगे लाइव मैच?
5 / 6इस मैच के लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी स्टार नेटवर्क के पास है. टीवी पर मैच देखने के लिए फैंस को स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज करना होगा. इसी के साथ ओटीटी पर देखने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
कैसे हैं MI vs RCB हेड टू हेड आंकड़े?
6 / 6आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच मुंबई का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई ने 19 बार जीत हासिल की है तो वहीं आरसीबी 15 बार जीत दर्ज कर पाई है. मुंबई ने आखिरी 7 मैचों में अपना दबदबा बनाते हुए 6 मैच जीते हैं.


















