IPL 2026: CSK के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव! स्टार तेज गेंदबाज वापसी करके मचाएगा तबाही?
DC Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच CSK के खिलाफ है. इस मुकाबले में DC के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

DC Possible Playing 11: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स लगातार हार के बाद जीत की पटरी पर लौट आई है. अब उनकी भिड़ंत 5 अप्रैल यानी आज चेन्नई सुपर किंग्स से होगी. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. अमूमन जीत के बाद टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करना गलत माना जाता है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक बदलाव होता हुआ नजर आ रहा है. आइए CSK के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.
DC के पास हैं इन-फॉर्म ओपनर
2 / 6दिल्ली कैपिटल्स के पास केएल राहुल और पथुम निसांका के रूप में दो इन-फॉर्म ओपनर्स हैं. पिछले मैच में दोनों ने अर्धशतक जड़ा था और अब CSK के खिलाफ भी वो बढ़िया शुरुआत करना चाहेंगे. अगर इन दोनों का बल्ला चल गया, तो DC की जीत की राह आसान हो जाएगी.
मिडल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाज
3 / 6दिल्ली कैपिटल्स के पास नीतीश राणा, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं. चारों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और CSK के खिलाफ भी मौका मिलने पर वे अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना चाहेंगे.
गेंदबाजी अटैक में होगा बड़ा बदलाव?
4 / 6दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण बाहर थे, लेकिन वो खेलने के लिए फिट हैं. ऐसे में काइल जैमीसन की जगह एनगिडी को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. वो मिचेल स्टार्क और टी नटराजन के साथ तेज गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं. स्पिनर्स के रूप में DC के पास कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव हैं.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
5 / 6दिल्ली कैपिटल्स अपनी जरूरत के हिसाब से इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कर सकती है. अगर उनकी बल्लेबाजी फ्लॉप साबित होती है, तो अभिषेक पोरेल आ सकते हैं. अगर DC को एक अधिक गेंदबाज की जरूरत होगी, तो मुकेश कुमार खेल सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन. (इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल/मुकेश कुमार)



















