आज होगी IPL 2026 की सबसे बड़ी 'जंग', जसप्रीत बुमराह को जमकर धोएंगे वैभव सूर्यवंशी? पहली बार होगा आमना-सामना
Jasprit Bumrah vs Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी IPL में धमाल मचा रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत अब मुंबई इंडियंस से होगी. इस मैच में सूर्यवंशी का जसप्रीत बुमराह से मुकाबला देखने लायक होगा.

Jasprit Bumrah vs Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 7 अप्रैल यानी आज मैच होने वाला है. राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं, वहीं मुंबई इंडियंस को दो में से एक जीत मिली है. इस मैच में कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले दो मैचों में आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी की है. अब फैंस उन्हें मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ देखने के लिए उत्साहित हैं.
बुमराह-सूर्यवंशी पहली बार होंगे आमने-सामने
2 / 6वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था लेकिन उन्हें जसप्रीत बुमराह का सामना करने का मौका नहीं मिला. पिछली बार जब RR की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हुई थी, तो दीपक चाहर ने शून्य पर वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया था. इसी वजह से अब तक वैभव का सामना बुमराह से नहीं हुआ.
बेहतरीन फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी
3 / 6वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया है. उन्होंने हर टूर्नामेंट में रन बनाए हैं. IPL 2026 में भी उनकी शुरुआत बेहतरीन रही है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने 31 रन बनाए थे. साफ तौर पर वैभव अच्छे टच में नजर आ रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह को खेलना है मुश्किल
4 / 6जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर 1 तेज गेंदबाज हैं. वो हर एक बल्लेबाज के लिए चुनौती साबित होते हैं. जब सभी गेंदबाज महंगे साबित होते हैं, तब बुमराह किफायती ओवर डालकर मैच को कंट्रोल में लाते हैं. बुमराह भले ही पिछले दो मैचों में विकेट नहीं झटक पाए हैं लेकिन किफायती रहे हैं.
वैभव के लिए बुमराह की चुनौती नहीं होगी आसान
5 / 6वैभव सूर्यवंशी को IPL में खेलने का ठीकठाक अनुभव है. उन्होंने कई बड़े गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. पिछले दो मैचों में वैभव ने पावरप्ले में तेज गेंदबाजों को बिल्कुल नहीं बख्शा है. सूर्यवंशी निडर तरीके से खेलते हैं. बुमराह के खिलाफ भी वो यही रवैया अपना सकते हैं.
कब शुरू होगा MI vs RR मैच?
6 / 6मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मैच होगा. दोनों टीमों के कप्तान शाम 7 बजे टॉस के लिए आएंगे. फैंस 7:30 बजे से इस मुकाबले का आनंद ले पाएंगे. जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की जंग में किसका पलड़ा भारी रहेगा, यह देखने वाली बात होगी.



















