IND vs ENG: अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करके बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे

IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में जो फॉर्म टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हासिल की, उसे वो अब तक जारी रखे हुए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी इस युवा सुपरस्टार का बल्ला जमकर गरजा है.

Abhishek Sharma
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही थी. संजू सैमसन 1 रन तो वहीं ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. ऐसे समय में अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी उठाई और सिर्फ 24 गेंदों में ही 59 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के भी शामिल थे. इस शानदार पारी के साथ ही अभिषेक ने इस मुकाबले में ही 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

सबसे तेज 1500 रन टी-20I रन

सबसे तेज 1500 रन टी-20I रन 2 / 6

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 में टीम इंडिया के लिए अब 1500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वो भारत के लिए गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1500 रन टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

100 टी-20 इंटरनेशनल छक्के पूरे

100 टी-20 इंटरनेशनल छक्के पूरे 3 / 6

स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में ही अपने 100 टी-20 छक्के भी पूरे कर लिए हैं. वो भारत के लिए सबसे तेज 100 टी-20I छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे ज्यादा अब सिर्फ 4 और भारतीय बल्लेबाजों ने छक्का जड़ा है. (Pic Credit- X) 

इंग्लैंड में सबसे तेज फिफ्टी

इंग्लैंड में सबसे तेज फिफ्टी 4 / 6

इंग्लिश सरजमीं पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय अब अभिषेक शर्मा बन गए हैं. इस मुकाबले में उन्होंने ये कारनामा सिर्फ 20 गेंदों पर ही किया है. वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज था. राहुल ने 27 गेंदों में पचासा जड़ा था. (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे अभिषेक

इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे अभिषेक 5 / 6

टी-20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50+ की पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. पहले नंबर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा 13 बार किया है. वहीं अभिषेक ने अब ऐसा 9 बार कर दिया है.  (Pic Credit- X) 

आक्रामक बल्लेबाजी में किंग बने अभिषेक शर्मा

आक्रामक बल्लेबाजी में किंग बने अभिषेक शर्मा  6 / 6

T20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए 20 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अब अभिषेक नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. अभिषेक ने 5 बार ये कारनामा किया है. वहीं युवराज सिंह ने ऐसा 3 बार किया था. (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन