CSK के प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुआ मुंबई इंडियंस का पूर्व घातक गेंदबाज, खलील अहमद की ले सकता है जगह

IPL 2026: आईपीएल 2026 में सीएसके को बड़ा झटका तब लगा, जब खलील अहमद सीजन से बाहर हो गए. बीच सीजन में अब उनके बाहर होने के बाद सीएसके नए गेंदबाज की तलाश में है.

Cricket News - 2026-04-17T200032.970
1 / 6

आईपीएल 2026 में सीएसके का प्रदर्शन अब तक साधारण रहा है. टीम ने अब तक खेले गए 5 मैच में 2 जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके का तेज गेंदबाजी विभाग फिलहाल कमजोर है, क्योंकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब मुंबई के पू्र्व घातक गेंदबाज को सीएसके ने आजमाने का फैसला किया है.  

विज्ञापन

सीएसके से बाहर हुए खलील

सीएसके से बाहर हुए खलील2 / 6

खलील अहमद चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सीएसके उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है. वहीं, अब मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को सीएसके के नेट सेशन में देखा गया है.

विज्ञापन

आकाश मधवाल के लिए बना मौका

आकाश मधवाल के लिए बना मौका3 / 6

क्रिकबज के मुताबिक सीईओ ने बताया है कि कि घायल खलील अहमद के स्थान पर सीएसके के नए गेंदबाज का चयन करने से पहले आकाश मधवाल और कुछ अन्य गेंदबाजों को आजमाया जाएगा.

आईपीएल 2023 में लिया 5 विकेट हॉल

आईपीएल 2023 में लिया 5 विकेट हॉल4 / 6

ऐसे में सबकुछ ठीक रहा तो आकाश सीएसके में शामिल हो जाएंगे. उन्हें नेट में चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित करना होगा. आईपीएल 2023 में आकाश मधवाल ने मुंबई इंडियंस के लिए कमाल किया था. उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3.3 ओवर में 5 रन खर्च कर 5 विकेट हॉल लिया था. इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से जीता था.

विज्ञापन

राजस्थान के लिए खेले पिछला सीजन

राजस्थान के लिए खेले पिछला सीजन5 / 6

आकाश मधवाल ने पिछला सीजन राजस्थन रॉयल्स के लिए खेला था. लेकिन वह खासा प्रभावित नहीं कर पाए थे. उन्होंने 4 मैच में 4 विकेट लिए थे. इसके अलावा आईपीएल 2024 में उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए 5 मैच में 5 विकेट और आईपीएल 2023 में 8 मैच में 14 विकेट लिए थे.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में रहे अनसोल्ड

आईपीएल 2026 ऑक्शन में रहे अनसोल्ड6 / 6

आईपीएल 2026 ऑक्शन में आकाश मधवाल अनोसल्ड रहे थे. कोई भी फ्रेंचाइजी ने उनपर दांव नहीं खेला था. आकाश ने अब तक खेले गए 17 आईपीएल मैच में 23 विकेट लिए हैं. वह मुंबई और राजस्थन रॉयल्स के लिए अब तक खेले हैं. अगर सीएसके उन्हें साइन करती है तो वह आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन