GT vs KKR: कैमरून ग्रीन ने ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कैमरून ग्रीन ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी है. उन्होंने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली और जीटी के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. ग्रीन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से विरोधी टीम को पस्त कर दिया.

Cricket News - 2026-04-17T213301.619
1 / 6

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 25 में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने सामने हैं. कोलकाता ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. हालांकि टीम को खराब शुरुआत मिली थी. सलामी बल्लेबाज फ्लॉप हुए. इसके बाद कैमरून ग्रीन ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली.  

विज्ञापन

आलोचकों को करारा जवाब

आलोचकों को करारा जवाब2 / 6

कैमरून ग्रीन लगातार फ्लॉप हो रहे थे. ऐसे में उनकी चारों ओर आलोचना हो रही थी. हालांकि जीटी के खिलाफ उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आलोचकों को करारा जवाब दिया. ग्रीन ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

ग्रीन के बल्ले ने मचाई तबाही

ग्रीन के बल्ले ने मचाई तबाही3 / 6

इस मैच में ग्रीन के बल्ले से 55 गेंदों में 79 रनों की पारी निकली, जिसमें 7 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल थे. उन्होंने 143.64 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

25.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था

25.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था4 / 6

ग्रीन को आईपीएल 2026 में 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. लेकिन पैसों के लिहाज वह कमाल नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में उनकी आलोचना चारों तरफ हो रही थी. लेकिन इस पारी के जरिए उन्होंने अपने विरोधियों को करारा जवाब देने की कोशिश की है.

विज्ञापन

5 मैच में हुए थे फ्लॉप

5 मैच में हुए थे फ्लॉप5 / 6

इससे पहले ग्रीन ने 18, 2, 4, 32*, और 0 रन बनाए थे. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने अब तक केवल 1 विकेट लिया था. ऐसे में उनपर सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन अब ग्रीन ने शानदार वापसी कर ली है.

केकेआर को मिली थी खराब शुरुआत

केकेआर को मिली थी खराब शुरुआत6 / 6

केकेआर को इस मैच में खराब शुरुआत मिली थी. सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट 14 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे गोल्डन डक पर आउट हुए थे. इसके बाद केकेआर को अंगकृष रघुवंशी के रूप में तीसरा झटका लगा. लेकिन इसके बाद ग्रीन ने केकेआर की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाल लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन