WWE में Brock Lesnar ने रिटायरमेंट से की खूंखार वापसी, Oba Femi को बेरहमी से पीटकर मचाई खलबली!
WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा. फैंस को चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं. सबसे बड़ी बात है कि ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमें से वापसी कर ली है. उन्होंने ओबा फेमी का निशाना बनाया.

Brock Return: WWE WrestleMania 42 के दूसरे दिन ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ हुआ था. वहां पर फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हराकर पूरी दुनिया चौंका दिया था. लैसनर ने हार के बाद अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए. इसके बाद से रेसलिंग वर्ल्ड में वो चर्चा का विषय बन गए. कई लोगों का मानना था कि लैसनर दोबारा वापसी करेंगे. कुछ ने कहा कि वो रिटायर हो गए हैं. सभी अटकलें और अफवाहें अब बंद हो गई हैं क्योंकि लैसनर ने रिंग में एंट्री कर ली है.
WWE Raw में ओबा फेमी का ओपन चैलेंज
2 / 6पिछले कुछ हफ्तों से Raw में लगातार ओबा फेमी का ओपन चैलेंज जारी था. उन्होंने ओटिस और लॉस गार्जा की हालत खराब की. फेमी ने लगातार रेड ब्रांड में अपना दबदबा बनाया हुआ था. अभी तक Raw में उन्हें कोई भी हरा नहीं पाया है. उनकी ताकत के आगे सभी को झुकना पड़ा.
ओबा फेमी को लगा झटका
3 / 6ओबा फेमी ने इस हफ्ते अपने ही अंदाज में रिंग में एंट्री की. फैंस भी उन्हें देखकर खुश हुए. फेमी का रिंग में एंट्रेंस म्यूजिक बज रहा था, अचानक किसी ने आकर उन्हें एफ-5 लगा दिया. थोड़ा अंधेरा होने की वजह से कुछ देर तक वो शख्स पहचान में नहीं आया. बाद में पता चला कि वो ब्रॉक लैसनर हैं.
ब्रॉक लैसनर ने लगाए चार एफ-5
4 / 6ओबा फेमी को इस बार पता चला होगा कि उन्होंने किससे पंगा लिया है. ब्रॉक लैसनर ने रिंग में आकर उन्हें लगातार चार एफ-5 लगाए. फेमी की हालत खराब हो गई. वो उठ भी नहीं पाए. वहीं इस पूरी घटना को देखकर फैंस सदमे में आ गए. किसी को भरोसा नहीं हुआ कि द बीस्ट की वापसी हो गई है.
क्या Clash in Italy में होगा रीमैच?
5 / 6WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. पहली बार इटली में WWE द्वारा पीएलई कराया जा रहा है. ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर ली है. अब Clash in Italy में उनका ओबा फेमी के साथ रीमैच देखने को मिल सकता है. ये भी पढ़ें: John Cena से लेकर Roman Reigns तक…6 WWE स्टार्स जो बॉलीवुड में मचा सकते हैं गदर
SummerSlam 2026 में हो सकते हैं रिटायर
6 / 6अब ये पता चल गया है कि ब्रॉक लैसनर रिटायर नहीं हुए हैं. उनका जलवा और रिंग में देखने को मिलेगा. SummerSlam 2026 में वो अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. इसकी पूरी संभावनाएं बन गई हैं. WWE ने जरूर उनके लिए बड़ा प्लान बनाया है.



















