John Cena से लेकर Roman Reigns तक...6 WWE स्टार्स जो बॉलीवुड में मचा सकते हैं गदर

आपने देखा होगा कि कुछ WWE स्टार्स हॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुके हैं. इनके लिए एक्टिंग करना बहुत आसान काम है. यहां हम आपको पांच दिग्गजों के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड में भी जलवा दिखा सकते हैं

1 / 7
क्या इन WWE स्टार्स को मिलेगा मौका?

WWE स्टार्स को स्टोरीलाइन के तहर अलग-अलग कैरेक्टर निभाने पड़ते हैं. कोई फेस होता है, तो किसी को विलन की भूमिका मिलती है. सभी को एक स्क्रिप्ट के हिसाब से काम करना होता है. ये एक बड़ा कारण है कि इन्हें बड़े पर्दे पर एक्टिंग करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है. कुछ रेसलर्स ने हॉलीवुड में भी अपना करियर बना लिया है. आपको हम पांच दिग्गजों के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक2 / 7

द रॉक हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. वो कई हिट फिल्में दे चुके हैं. कमाई के मामले में भी वो सबसे आगे हैं. रॉक ने WWE में कई सालों तक काम किया. इसका फायदा उन्हें हॉलीवुड में मिला. रॉक बॉलीवुड में भी गदर मचा सकते हैं. बॉलीवुड के लिए उनका लुक एकदम परफेक्ट है. वो कई तरह के रोल निभा सकते हैं.

विज्ञापन

जॉन सीना

जॉन सीना3 / 7

जॉन सीना परफेक्ट सुपरस्टार हैं. वो भी हॉलीवुड में काम कर रहे हैं. सीना का एक्शन,  बोलने का अंदाज और लुक बहुत ही खास है. वो बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से बवाल मचा सकते हैं. वैसे भी सीना की भारत में फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. फ्यूचर में सीना को बॉलीवुड की फिल्मों में जरूर देखा जा सकता है.

रोमन रेंस

रोमन रेंस4 / 7

रोमन रेंस भी हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं. WWE में भी उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया है. सबसे बड़ी बात है कि रेंस अब प्रोमो भी शानदार अंदाज में देते हैं. रेंस बॉलीवुड में काम करके फैंस का दिल जीत सकते हैं. वो तगड़ी एक्टिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स5 / 7

कोडी रोड्स का लुक काफी दमदार है. अब वो भी बड़े स्टार बन चुके हैं. उन्हें हॉलीवुड से भी ऑफर आने लग गए हैं. कोडी बॉलीवुड के लिए भी फिट बैठते हैं. उनके प्रोमो शानदार रहते हैं. बॉलीवुड फिल्मों में अमेरिकन नाईटमेयर अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत सकते हैं.

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर6 / 7

ड्रू मैकइंटायर भी किसी हीरो से कम नहीं है. उन्होंने भी पिछले कुछ सालों में बढ़िया काम किया है. मैकइंटायर के प्रोमो और एक्शन में काफी सुधार आया है. वो भी बॉलीवुड में जाकर धमाल मचा सकते हैं. मैकइंटायर अपनी एक्टिंग से कई भारतीय एक्टर्स को पीछे छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस7 / 7

सैथ रॉलिंस भी खास लुक के मामले में बहुत आगे हैं. रिंग में हमेशा वो नए अंदाज में आते हैं. उनके बोलने का तरीका भी बेहतरीन है. साथ ही साथ वो हर हफ्ते अलग तरह के कपड़ों में नज़र आते हैं. रॉलिंस भी बॉलीवुड में आकर तगड़ी एक्टिंग कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन