BAN vs PAK: फाइनल मुकाबले में ये 4 पाकिस्तानी खिलाड़ी गर्म करेंगे बेंच, प्लेइंग 11 पर टिकी हैं नजरें
BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज अभी निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. दोनों टीमों फिलहाल 1-1 की बराबरी पर नजर आ रही है. सीरीज का तीसरा और फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा. जहां पर पाकिस्तान की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी.

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार कमबैक किया था. जिसके कारण ही अब शाहीन शाह अफरीदी की टीम लय में नजर आ रही है. ऐसे में उनके पास सीरीज को 2-1 से सीरीज का बड़ा मौका है. जिसके लिए पाकिस्तान की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरने वाली है. ऐसे में टीम के 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर ही बैठना पड़ेगा.
अबरार अहमद
2 / 6स्टार स्पिनर अबरार अहमद को पिछले मैच में पाकिस्तान की टीम ने बाहर का रास्ता दिखाया था. तीसरे मुकाबले में भी अबरार को बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. वनडे फॉर्मेट में अभी तक अबरार ने खुद को साबित नहीं किया है.
शाद मसूद
3 / 6टीम ने 21 वर्षीय युवा स्टार शाद मसूद को भी मौका दिया है, लेकिन प्लेइंग 11 में उन्हें मौका नहीं मिलने वाला है. टीम बल्लेबाजी के डिपार्टमेंट में बहुत ज्यादा बदलाव आखिरी मैच में नहीं करेगी और मौजूदा प्लेइंग 11 पर ही भरोसा जताने वाली है.
फैसल अकरम
4 / 6युवा स्पिनर फैसल अकरम को भी इस मुकाबले में बाहर ही बैठना पड़ेगा. फैसल ने अब तक 4 वनडे मैच ही खेला है. जहां पर उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए हैं. हालांकि टीम तेज गेंदबाजों पर ज्यादा निर्भर नजर आ रही है.
गाजी गोरी
5 / 622 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी गोरी को भी फिलहाल बाहर ही बैठना पड़ेगा. टीम अभी भी अनुभवी मोहम्मद रिजवान की तरफ ही जा रही है. ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी गाजी को बेंच पर ही बैठना पड़ेगा.
पाकिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ



















