विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड के पीछे पड़े बाबर आजम, IPL-PSL के बीच इतिहास रच की बराबरी

Babar Azam Record: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बाबर ने PSL 2026 में क्वेटा ग्लैडिएक्टर्स के खिलाफ मुकाबले में एक शानदार अर्धशतक जड़ा और इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Babar Azam
1 / 6
Babar Azam

Babar Azam 100 Half Centuries Record: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए बाबर ने 51 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस शानदार पारी के साथ न सिर्फ उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

बाबर आजम ने की विराट कोहली की बराबरी

बाबर आजम ने की विराट कोहली की बराबरी2 / 6

PSL 2026 में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने क्वेट ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार 71 रनों की अर्धशतकिय पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे. इस फिफ्टी के साथ ही बाबर ने टी20 क्रिकेट में अपने 100 अर्धशतक पूरे कर लिए. इसी के साथ बाबर ने विराट कहोली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. विराट के बाद बाबर T20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक जड़ने वाले एशिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी

टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी3 / 6

बाबर ने 354 टी20 मैचों की 341 पारियों में अपने 100 अर्धशतक पूरे किए. इसी के साथ बाबर टी20 में 100 फिफ्टी लगाने वाले पाकिस्तान के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. इस खास क्लब में कोहली के अलावा डेविड वॉर्नर और जोस बटलर भी शामिल हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी4 / 6

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 436 मैचों की 435 पारियों में 116 फिफ्टी लगाई हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने 419 मैचों की 402 पारियों में 107 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, अब बाबर 100 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और जल्द ही कोहली को पीछे भी छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

बाबर आजम के 100 अर्धशतक

बाबर आजम के 100 अर्धशतक5 / 6

बाबर आजम ने अपने टी20 करियर में 100 अर्धशतक अलग-अलग लीग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके पूरे किए हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 39 फिफ्टी लगाईं, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में 38, बिग बैश लीग (BBL) में 2, बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में 3 और लंका प्रीमियर लीग (LPL) में एक अर्धशतक जड़ा है.

शानदार फॉर्म में हैं बाबर आजम

शानदार फॉर्म में हैं बाबर आजम6 / 6

PSL 2026 में बाबर शानदार फॉर्म में हैं और 6 मैचों में 301 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में फिलहाल दूसरे नंबर पर काबिज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन