बाबर आजम ने बना दिया बड़ा कीर्तिमान, बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बाबर आजम ने 9 अप्रैल को पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बड़ा कारनामा अपने नाम किया. उन्होंने 13 रन बनाते ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली.

Cricket News - 2026-04-09T203659.177
1 / 6

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बाबर आजम पेशावर जल्मी के लिए खेल रहे हैं. बाबर आजम ने इस मैच में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया.  शोएब मलिक के बाद बाबर आजम बड़ा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.  

विज्ञापन

शोएब मलिक के बाद बने दूसरे पाकिस्तानी

शोएब मलिक के बाद बने दूसरे पाकिस्तानी2 / 6

बाबर आजम ने टी-20 में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह दुनिया के 12वें खिलाड़ी बने हैं, जबकि पाकिस्तान के दूसरे. बाबर से पहले शोएब ने बतौर पाकिस्तानी टी-20 में 12 हजार से अधिक रन बनाए हैं.

विज्ञापन

13 रन बनाते ही बड़ा कारनामा

13 रन बनाते ही बड़ा कारनामा3 / 6

9 अप्रैल को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में बाबर ने खबर लिखे जाने तक 30 गेंदों में 44 रन बना लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने 12 हजार रन भी पूरे किए. उन्होंने 13 रन बनाते ही इस मैच में 12 हजार रन पूरे किए थे.

बाबर की ठोस बल्लेबाजी

बाबर की ठोस बल्लेबाजी4 / 6

बाबर पेशावर की कप्तानी भी संभाल रहे हैं. इससे पहले बाबर ने रावलपिंडीज के खिलाफ 39 और हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ 43 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

टी-20आई में भी बनाए सबसे ज्यादा रन

टी-20आई में भी बनाए सबसे ज्यादा रन5 / 6

बाबर टी-20आई में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 145 टी-20 मैच में 38.94 की औसत के साथ 4596 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक के अलावा 39 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल के नाम

सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल के नाम6 / 6

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 463 मैचों में 36.22 की औसत के साथ 14562 रन बनाए हैं. गेल के नाम 22 शतक के अलावा 88 अर्धशतक दर्ज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन