पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप
Ahmed Shehzad Allegations: पाकिस्तान क्रिकेट अपने खराब दौर से गुजर रहा है. हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को सुपर 8 से बाहर होना पड़ा. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज भी पाकिस्तान को 1-2 से गंवानी पड़ी. अब अहमद शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवाल खड़े किए हैं और गंभीर आरोप लगाए हैं.

पसीबी ने की गलती?
2 / 6पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद को लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चुनिंदा खिलाड़ियों को पाकिस्तान नेशनल टीम और पीएसएल में बड़ा चेहरा के रूप में बढ़ावा दिया.
खिलाड़ियों के सामने घुटने टेके
3 / 6शहजाद के मुताबिक पीसीबी खिलाड़ियों के सामने घुटने टेकते नजर आते हैं. उन्होंने कहा "जब भी आप किसी खिलाड़ी के बारे में बात करते हैं, तो वे कहानियां गढ़ना शुरू कर देते हैं. मैंने अपने जीवन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इतना कमजोर कभी नहीं देखा, जितना यह पीसीबी है. उनके पास शक्ति है, है ना? लेकिन अपने फैसलों में वे अपने खिलाड़ियों के सामने घुटने टेकते नजर आते हैं."
शहजाद ने लगाए गंभीर आरोप
4 / 6अहमद ने पीसीबी की आलोचना करते हुए आगे कहा "यह पीसीबी कुछ नहीं कर सकती। जो काम उन्हें करना चाहिए था - नए चेहरों को लाना - वे नहीं कर पाए। वे हर घटना के बाद कोई न कोई नया हथकंडा आजमाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जनता अब उनका तरीका समझ चुकी है."
सबसे खराब दौर से गुजर रहा पाक क्रिकेट
5 / 6ये पहला मौका नहीं है, जब अहमद शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट की आलोचना की हो. वह लगातार पीसीबी पर कटाक्ष करते रहते हैं. शहजाद का मानना है कि पाक क्रिकेट अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है.
खिलाड़ियों की गैरजिम्मेदारी कब तक?
6 / 6शहजाद ने पीसीबी को सुझाव दिया कि बोर्ड बोर्ड कई खिलाड़ियों पर से अपना नियंत्रण खो चुका है. शहजाद को लगता है कि ये सवाल केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है, बल्कि उनकी गैरजिम्मेदारी का भी है.



















