5 WWE स्टार्स जिनकी Night of Champions 2026 में हार लगभग पक्की है! Brock Lesnar कर सकते हैं विरोधी को धराशाई
WWE Night of Champions 2026 में इस बार बड़े मुकाबले होने वाले हैं. सऊदी अरब में बवाल होना पक्का है. वहां पर कुछ स्टार्स की हार तय लग रही है. इन्हें बड़ा झटका लग सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Night of Champions 2026: सऊदी अरब में बहुत जल्द फैंस को एक बड़ा इवेंट देखने को मिलने वाला हैं. कंपनी ने छह बड़े मैच बुक किए हैं. कंपनी के टॉप स्टार्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ट्रिपल एच वहां पर कुछ चौंकाने वाले सरप्राइज दे सकते हैं. शो में चैंपियनशिप मुकाबले भी होने वाले हैं. नए चैंपियन देखने को मिल सकते हैं. यहां हम आपको पांच स्टार्स का नाम बताते हैं जिनकी वहां पर हार लगभग तय लग रही है. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी
2 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल ओबा फेमी और जे उसो के बीच होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस मैच में ब्रॉक लैसनर दखलअंदाजी कर फेमी के ऊपर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से फेमी को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)
रिकी सेंट्स
3 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस में ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिकी सेंट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी. रिकी ने हाल ही में मेन रोस्टर में कदम रखा है. विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल अपने नाम किया था. कंपनी अभी विलियम्स को हराने की गलती बिल्कुल नहीं करेगी. इस मैच में सेंट्स की हार लगभग पक्की लग रही है. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन
4 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस में क्वीन ऑफ द रिंग का फाइनल मैच लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. मॉर्गन के पास पहले से वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है. इस लिहाज से देखा जाए तो उनका नाइट ऑफ चैंपियंस में हारना तय लग रहा है. इयो स्काई जीत हासिल कर सकती हैं. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन
5 / 6अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स, गुंथर और सैमी ज़ेन के बीच टक्कर होगी. इस मुकाबले में सैमी का जीतना मुश्किल है. कंपनी समरस्लैम से पहले सैमी को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बारे में बिल्कुल नहीं सोचेगी. कोडी और गुंथर में से कोई एक विजेता बन सकता है. (Photo: WWE.com)
टिफनी स्ट्रेटन
6 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस में टिफनी स्ट्रेटन अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस मैच में दखलअंदाजी भी हो सकती है. टिफनी की इस मैच में हार हो सकती है. समरस्लैम 2026 को देखते हुए कार्गिल को विजेता बनाया जा सकता है. (Photo: WWE.com)



















