पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हॉस्पिटल से पवन सिंह की भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वहीं एक्टर की पत्नी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की है.
पवन सिंह की मां अस्पताल में हुईं भर्ती (PIC-singhpawan999, Instagram)
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की मां की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी मां का नाम प्रतिमा देवी (Pratima Devi) है. पवन सिंह अपनी मां से सबसे करीब माने जाने वाले हैं. वहीं एक्टर का हॉस्पिटल से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां एक्टर की मां हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है. इस तस्वीर में एक्टर काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं.
विज्ञापन
एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
दरअसल, पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं. वहीं फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘माई हमार दुनिया’ जिसके बाद उनके करोड़ों फैंस एक्टर की मां के स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं.
वहीं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और अपनी सासू मां के लिए प्रार्थना भी की है. ज्योति ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि सासू मां जल्द पूरी तरह ठीक हो जाए और उन्हें लंबी उम्र मिले. ज्योति के बाद एक्टर पवन सिंह के करीबी दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी अस्पताल की तस्वीर को शेयर किया और एक्टर की मां का हेल्थ अपडेट दिया है. फोटो शेयर करते हुए प्रियांशु ने कैप्शन में लिखा पवन जी की पूज्य माता जी तबीयत सही नहीं है.
पवन सिंह ने रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ मां को लेकर क्या कहा था?
आपको बता दें कि एक्टर पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी के काफी करीब रहते हैं, वो अक्सर कहते हुए नजर आते हैं कि उनकी मां ही पुरी दुनिया है और उनके अलावा कोई नहीं है. पवन सिंह किसी भी त्यौहार या पारिवारिक आयोजन वो हमेशा अपने मां के साथ ही दिखाई देते हैं. बता दें कि एक्टर हाल में एक रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आए थे, जिसके प्रोमों में देखने को मिला था, जहां एक्टर कहते हुए नजर आते हैं कि ‘माई खत्म तो पवन खत्म’. एक्टर ने आगे यह भी कहां कि मां के बिना वे भी जिंदा नहीं रह पाएंगे.