
World Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें रोहित-विराट कब और कहां होंगे एक्शन में
Written By Sanjeet

Written By Sanjeet
Team India Upcoming ODI Schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. अब फैंस की नजर टीम इंडिया की अगली ODI सीरीज पर है. फैंस जानना चाहते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब कब एक्शन में नजर आएंगे. टीम इंडिया अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है. वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच 5 वनडे मुकाबले होंगे. सीरीज का पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड, दूसरा 7 नवंबर को वेलिंगटन और तीसरा 10 नवंबर को हेमिल्टन में खेला जाएगा. इसके बाद चौथा और पांचवां वनडे 13 और 15 नवंबर को होगा. यानी नवंबर में फैंस को रोहित और विराट को एक बार फिर मैदान पर देखने का मौका मिल सकता है.
इसके बाद दिसंबर में भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. मुकाबले 13, 16 और 19 दिसंबर को दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में प्रस्तावित हैं. दिल्ली का मुकाबला बदले जाने की चर्चा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नए साल की शुरुआत में भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे खेलेगा. पहला मैच 3 जनवरी, दूसरा 6 जनवरी और तीसरा 9 जनवरी को प्रस्तावित है. इसके बाद एशिया कप में भारत की भागीदारी होगी. वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारत को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलनी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों की संख्या और पूरा शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: