5 WWE स्टार्स जो नए वर्ल्ड चैंपियन CM Punk के टाइटल रन का कर सकते हैं अंत

WWE में एक बार फिर सीएम पंक ने धमाकेदार वापसी कर ली है. आते ही वो नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन भी बन गए हैं. उन्होंने सैमी ज़ेन को हराया. यहां हम आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जो उनके टाइटल रन का अंत कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

CM Punk: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला है. वहां पर सैमी ज़ेन ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड की. पहले उनका मैच कोडी रोड्स के साथ होने वाला था. गुंथर ने बैकस्टेज कोडी के ऊपर हमला कर दिया था. खैर सैमी और पंक के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में शिकागो में पंक ने सैमी को हराकर टाइटल अपने नाम किया. सैमी का टाइटल रन सिर्फ 9 दिन में ही खत्म हो गया. खैर यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो उनके टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स2 / 6

कोडी रोड्स को गुंथर की वजह से उनका रीमैच नहीं मिल पाया. इसका फायदा सीएम पंक को मिला. कोडी और पंक के बीच अब समरस्लैम 2026 में मैच हो सकता है. इसकी बहुत ज्यादा संभावना है. वहां पर पंक को हराकर कोडी उनके टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फिन बैलर

फिन बैलर3 / 6

फिन बैलर को कुछ समय पहले ही SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है. सीएम पंक भी वहीं पर नज़र आएंगे. बैलर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप पर नज़रें गड़ा चुके हैं. पंक और बैलर की राइवलरी भी शानदार रहेगी. आगे जाकर पंक के टाइटल रन का अंत बैलर कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

गुंथर

गुंथर4 / 6

गुंथर भी अब SmackDown का हिस्सा हैं. वो भी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के पीछे पड़े हैं. लगातार तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. अभी भी वो पीछे नहीं हट रहे हैं. उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर दिया है. वो भी आगे जाकर पंक के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस5 / 6

केविन ओवेंस भी वापसी की कगार पर हैं. उन्हें टीवी से बाहर रहे हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है. वो वापसी कर सीएम पंक को चुनौती दे सकते हैं. हो सकता है कि अगले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ओवेंस बन जाएं. पंक के टाइटल रन का अंत ओवेंस कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन6 / 6

रेसलमेनिया 42 में हार के बाद से अभी तक टीवी पर रैंडी ऑर्टन नज़र नहीं आए हैं. उन्होंने हार के बाद कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था. वो इतनी जल्दी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप का पीछा करना नहीं छोड़ेंगे. रैंडी वापस आकर सीएम पंक को चुनौती दे सकते हैं. फैंस रैंडी को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं. हो सकता है कि पंक के टाइटल रन का अंत रैंडी करें. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन