5 चीजें जो WWE Raw में इस हफ्ते Brock Lesnar अपने दुश्मन के साथ कर सकते हैं, क्या रिंग में फिर आएंगे Triple H?

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का सैगमेंट वहां पर देखने को मिलेगा. लैसनर इस बार फेमी के खिलाफ कुछ बड़ी चीजें कर सभी को हैरान कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Raw में मचेगा गदर

WWE WrestleMania 42 में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. फैंस को वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तगड़ा मैच देखने को मिलेगा. दोनों की जबरदस्त राइवलरी देखने को मिल रही है. अभी तक फेमी का दबदबा दिखा है . लैसनर के ऊपर वो हावी रहे हैं. फेमी ने उन्हें दो बार धराशाई कर दिया है. इस हफ्ते Raw में एक बार फिर दोनों का आमना-सामना होने वाला है. वहां पर तगड़ा बवाल हो सकता है. पिछले हफ्ते बीच-बचाव के लिए ट्रिप एच को आना पड़ा था. यहां हम आपको पांच चीजों के बारे में बताएंगे जो इस हफ्ते फेमी के खिलाफ लैसनर कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्या होगा ओबा फेमी पर अटैक?

क्या होगा ओबा फेमी पर अटैक?2 / 6

ओबा फेमी ने लगातार दो हफ्ते ब्रॉक लैसनर के ऊपर हमला किया. पिछले भी बवाल होने वाला था, लेकिन ट्रिपल एच बीच में आ गए. लैसनर मौजूदा समय में बहुत गुस्से में हैं. वो अब इस हफ्ते फेमी को सबक सिखा सकते हैं. फेमी को सुप्लेक्स और एफ-5 का सामना करना पड़ सकता है. उन्हें द बीस्ट के खतरनाक अवतार से सतर्क रहना होगा.

विज्ञापन

क्या मैच में जुड़ेगी नई शर्त?

क्या मैच में जुड़ेगी नई शर्त?3 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. फेमी को अभी तक खूब हाइप किया गया है. लैसनर की खुद उन्हें देखकर हालत खराब हो रही है. दोनों के बीच होने वाले रेसलमेनिया मैच को कंपनी और भी ज्यादा तगड़ा बना सकती है. लैसनर इस हफ्ते फेमी के खिलाफ मैच में कोई नई शर्त जोड़ सकते हैं.

क्या ट्रिपल एच के ऊपर होगा अटैक?

क्या ट्रिपल एच के ऊपर होगा अटैक?4 / 6

पिछले हफ्ते ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर का मामला शांत कराने के लिए ट्रिपल एच को आना पड़ा था. उन्होंने पॉल हेमन से कहा कि वो लैसनर को बाहर ले जाएंं. लैसनर ने रिंग के बाहर एक गार्ड को एफ-5 लगा दिया था. इस हफ्ते अगर ऐसा हुआ तो फिर ट्रिपल एच के ऊपर लैसनर अटैक कर सकते हैं.

विज्ञापन

जुबानी जंग

जुबानी जंग5 / 6

Raw में इस हफ्ते बवाल की जगह साधारण चीजें भी देखने को मिल सकती हैं. हो सकता है कि दोनों के बीच जुबाई जंग हो जाए. लैसनर माइक के जरिए फेमी की धज्जियां उड़ा सकते हैं. इस बार शायद उन्हें पॉल हेमन की जरूरत भी ना पड़े. लैसनर कुछ गलत बातें कहकर फेमी की नीचा दिखा सकते हैं.

बैकस्टेज मच सकता है बवाल

बैकस्टेज मच सकता है बवाल6 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की लड़ाई इस बार बैकस्टेज में भी हो सकती है. वहां पर लैसनर अपना क्रूर रूप दिखाकर फेमी का बुरा हाल कर सकते हैं. इस चीज के लिए लैसनर जाने भी जाते हैं. पहले भी वो फैंस को कई बार बैकस्टेज के खास मोमेंट दे चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन