5 कारण क्यों Randy Orton का WWE WrestleMania 42 में 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का टूटा सपना

WWE WrestleMania 42 रैंडी ऑर्टन के लिए सही नहीं रहा. उन्हें कोडी रोड्स के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा. आइए इसके पीछे के कुछ कारणों के बारे में बात करते हैं.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 के मेन इवेंट में जबरदस्त मैच देखने को मिला. कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रैंडी ऑर्टन के खिलाफ दांव पर लगाई. दोनों ने शानदार मैच फैंस को दिया. सभी को लगा था कि रैंडी मैच जीतकर अपने करियर में 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कंपनी ने चौंकाने वाली बुकिंग इस बार की. ट्रिपल एच ने कोडी के ऊपर भरोसा जताए रखा है. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रैंडी को मेगा इवेंट में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

राइवलरी जारी रखने के लिए

राइवलरी जारी रखने के लिए 2 / 6

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी जारी रहने वाली है. मैच खत्म होने के बाद ऑर्टन ने कोडी के ऊपर हमला किय था. अगर ऑर्टन चैंपियन बन जाते तो कहानी खत्म हो जाती. ऐसा लगता है कि कंपनी ने दोनों के लिए कुछ और प्लान बनाया है. इस वजह से भी शायद रैंडी को इस बार जीत नहीं मिली.

विज्ञापन

शायद सही समय नहीं था

शायद सही समय नहीं था3 / 6

वैसे सभी फैंस रैंडी ऑर्टन को विजेता के रूप में देखना चाहते थे. रैंडी लंबे समय से चैंपियन भी नहीं बने हैं. WWE को शायद नहीं लगता है कि रैंडी  को अभी चैंपियन बनना चाहिए. कंपनी ने सोचा हो सकता है कि ये उनके लिए सही समय नहीं है. आगे जाकर किसी अन्य प्रीमियम लाइव इवेंट में उन्हें चैंपियन बनाया जा सकता है.

पैट मैकफी और जेली रोल को बनाए रखने के लिए

पैट मैकफी और जेली रोल को बनाए रखने के लिए4 / 6

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी में पैट मैकफी और जेली रोल भी शामिल हैं. मैकफी को रैंडी ने आरकेओ दिया, जबकि वो उनका साथ दे रहे थे. वहीं जेली ने कोडी का साथ निभाया. कंपनी ने शायद मैकफी और रोल को कहानी में बनाए रखने के लिए अभी रैंडी को चैंपियन नहीं बनाया हो सकता है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स पर भरोसा

कोडी रोड्स पर भरोसा5 / 6

हाल ही में एक इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने कहा था कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि कोडी रोड्स के बारे में लोग क्या कहते हैं. द गेम ने कहा था कि उन्हें कोडी के ऊपर भरोसा है. शायद इस वजह से ही द गेम ने रैंडी ऑर्टन को चैंपियन नहीं बनाने का फैसला लिया हो सकता है.

समरस्लैम में मिल सकता है मौका

समरस्लैम में मिल सकता है मौका6 / 6

कुछ ही महीनों बाद समरस्लैम का आयोजन होगा. ये भी कंपनी का बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट होता है. उम्मीद के मुताबिक तब तक रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी जारी रहेगी. शायद कंपनी का प्लान वहां पर रैंडी को चैंपियन बनाने का हो सकता है. इस वजह से रेसलमेनिया में शायद मौका नहीं दिया होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन