WWE से रिटायरमेंट के बावजूद John Cena क्यों कर रहे हैं WrestleMania 42 में वापसी? जानें 5 बड़े कारण
WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को 18 और 19 अप्रैल को तगड़ा शो देखने को मिलेगा. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान किया है. जॉन सीना भी मेगा इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं. WWE ने कंफर्म किया है कि सीना होस्ट बनेंगे. सीना ने पिछले साल दिसंबर में WWE से रिटायरमेंट ले लिया था. अब कुछ ही महीनों बाद वो वापस आ रहे हैं. यहां हम आपको तीन कारणों के बारे में बताएंगे कि क्यों WrestleMania 42 में सीना वापसी कर रहे हैं.

टिकटों की बिक्री में बढ़ोत्तरी
2 / 6जॉन सीना की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. कोई नहीं चाहता था कि वो रिटायरमेंट लें. सीना को फैंस हमेशा रिंग में देखना चाहते हैं. WWE ने शायद टिकटों की बिक्री में बढ़ोत्तरी के लिए सीना की वापसी कराई हो सकती है. सीना की वजह से इसमें तगड़ा उछाल आ सकता है.
WrestleMania को होती है सीना की जरूरत
3 / 6WWE का WrestleMania हमेशा सबसे बड़ा इवेंट होता है. जॉन सीना का इसमें शानदार रिकॉर्ड रहा है. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने WrestleMania में खास मोमेंट दिए हैं. इस वजह से उनके बिना मेगा इवेंट अधूरा लगता है. WrestleMania को हमेशा सीना की जरूरत होती है और शायद इस कारण से ही वो वापसी कर रहे होंगे.
WrestleMania 42 को शानदार बनाने के लिए
4 / 6WrestleMania 42 दो दिन का होने वाला है. कंपनी हर साल की तरह इसे शानदार बनाना चाहेगी. पिछले साल मेगा इवेंट में जॉन सीना ने मैच लड़ा था. सीना की वापसी से WrestleMania 42 को चार चांद लग सकते हैं. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए उनकी कराई हो सकती है.
ब्रॉक लैसनर का सम्मान
5 / 6ब्रॉक लैसनर का WrestleMania 42 अंतिम हो सकता है. हाल ही में लैसनर ने कहा था कि वो कुछ ही समय के लिए WWE में आए हैं. लैसनर और सीना एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. पिछले साल सीना से मैच के लिए ही लैसनर ने वापसी की थी. सीना भी शायद लैसनर को उनके अंतिम WrestleMania में सम्मान देना चाहते हैं. इस कारण से ही उन्होंने वापसी का प्लान बनाया हो सकता है.
क्या जॉन सीना को मिली है मोटी रकम?
6 / 6जॉन सीना का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. कई सालों तक कंपनी ने उन्हें सबसे ज्यादा सैलरी दी. पिछले साल भी रिटायरमेंट टूर में सीना को बढ़िया पैसा WWE ने दिया था. WrestleMania 42 में आने के लिए WWE ने शायद उन्हें मोटा पैसा ऑफर किया हो सकता है. इस कारण से सीना ने वापसी का मूड बनाया हो सकता है.


















