बसंत ऋतु में घर में लगाए ये सुंदर फूल, लग जाएंगे चार चांद; बेहद आसान है ये पौधे उगाना

बसंत ऋतु आते ही बाजारों में तरह-तरह के सुंदर फूल दिखाई देने लगते हैं. और आप भी अपनी बगिया या फिर बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से भरना चाहते हैं तो सही जगह का चयन बेहद जरूरी है.

spring season plants
1 / 6

विज्ञापन

बसंत ऋतु में चुने ये सुंदर फूल वाले पौधे

बसंत ऋतु में चुने ये सुंदर फूल वाले पौधे2 / 6

बसंत ऋतु आते ही बाजारों में तरह-तरह के सुंदर फूल दिखाई देने लगते हैं. और आप भी अपनी बगिया या फिर बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से भरना चाहते हैं तो सही जगह का चयन बेहद जरूरी है. वहीं, कई फूल के पौधों को हल्की तेज धूप पसंद होती है, इसलिए उन्हें ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां रोज कम से कम चार से छह घंटे धूप आती हो. अगर पौधे गमलों में लगाए गए हैं तो उन्हें समय-समय पर धूप में रखना भी जरूरी होता है ताकि वो अच्छे से बढ़े और ज्यादा फूल दें.

विज्ञापन

मैक्सिकन पिटूरिया और कॉसमॉस जैसे पौधे आसानी से उगेंगे

मैक्सिकन पिटूरिया और कॉसमॉस जैसे पौधे आसानी से उगेंगे3 / 6

मैक्सिकन पिटूरिया और कॉसमॉस जैसे पौधे भी गर्मियों में आसानी से उगाए जा सकते हैं. ये पौधे तेज धूप में भी मुरझाते नहीं हैं और लगातार फूल देते रहते हैं. कॉसमॉस के पौधे में हल्के और आकर्षक फूल गार्डन की सुदंरता का बढ़ा देते है, जबकि मैक्सिकन पिटूरिया लंबे समय तक खिलने वाला पौधा है, जो कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है.

गुलाब और गेंदे के पौधे भी देंगे अच्छे फूल

गुलाब और गेंदे के पौधे भी देंगे अच्छे फूल4 / 6

बसंत ऋतुल फूलों के पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है. इस मौसम में गुलाब लोगों की सबसे पहली पसंद होते हैं. जो कई रंगों में आते हैं. इस समय गेंदा भी कई रंगों में उपलब्ध होता है और आपकी बगिया को महकदार बना सकता है. पेटुनिया के घंटीनुमा रंग-बिरंगे फूल क्यारियों और गमलों दोनों में खूब खिलते हैं. लिली के छोटे-बड़े फूल लंबे समय तक टिके रहते हैं. इसके अलावा डायन्थस, फ्लॉक्स, डेहलिया, मोगरा और बुरांश जैसे फूल भी बसंत ऋतु में खूब खिलते हैं.

विज्ञापन

क्राउन डेजी के फूल भी है बढ़िया ऑप्शन

क्राउन डेजी के फूल भी है बढ़िया ऑप्शन5 / 6

क्राउन डेजी को लगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है. इसमें ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है और हफ्ते में दो से तीन बार पानी देना भी पर्याप्त होता है. इसके अलावा अगर पौधे को रोजाना 5 से 6 घंटे धूप मिल जाए तो यह तेजी से बढ़ता है और ज्यादा फूल देता है. समय-समय पर सूखे फूलों को हटाने से भी नए फूल जल्दी आने लगते हैं.

गार्डन की सुंदरता बढ़ाएंगे ये फूल

गार्डन की सुंदरता बढ़ाएंगे ये फूल6 / 6

ये कुछ ऐसे फूल हैं, जिन्हें आप आसानी से लगा सकते हैं. ये आपके गार्डन और बालकनी की सुंदरता को कई गुना बढ़ा सकते हैं. इन्हें लगाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता है. इस मौसम में ये फूल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन