क्या शहद वाकई 'जीरो शुगर' है? आप भी 'नेचुरल' समझकर खा रहे हैं, तो यह खुलासा चौंका देगा

बदलती लाइफस्टाइल में बहुत से लोग रिफाइंड चीनी छोड़कर 'नो-शुगर' डाइट की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या शहद को चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है? कई लोग इसे 'प्राकृतिक' मानकर बेझिझक खाते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की राय कुछ अलग है. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में क्लिनिकल डाइटिशियन वीणा वी. के हवाले से लिखा है कि शहद भले ही नेचुरल हो, लेकिन यह भी ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का मिश्रण है.

Honey Front
1 / 7

बदलती लाइफस्टाइल में बहुत से लोग रिफाइंड चीनी छोड़कर 'नो-शुगर' डाइट की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या शहद को चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है? कई लोग इसे 'प्राकृतिक' मानकर बेझिझक खाते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की राय कुछ अलग है. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में क्लिनिकल डाइटिशियन वीणा वी. के हवाले से लिखा है कि शहद भले ही नेचुरल हो, लेकिन यह भी ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का मिश्रण है.

विज्ञापन

क्या शहद चीनी है?

क्या शहद चीनी है?2 / 7

तकनीकी रूप से शहद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का एक संयोजन है. इसलिए, यदि आप सख्त 'नो-शुगर' डाइट पर हैं, तो शहद से पूरी तरह बचना ही बेहतर है.

विज्ञापन

रिफाइंड शुगर से बेहतर क्यों?

रिफाइंड शुगर से बेहतर क्यों?3 / 7

रिफाइंड चीनी के मुकाबले शहद कम प्रोसेस्ड होता है. इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इसे मामूली बढ़त देते हैं.

ब्लड शुगर पर असर

ब्लड शुगर पर असर4 / 7

शहद का 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' टेबल शुगर से कम होता है, जिसका मतलब है कि यह रक्त शर्करा के स्तर को थोड़ा धीरे बढ़ाता है, लेकिन यह शुगर लेवल बढ़ाता जरूर है.

विज्ञापन

मात्रा का ध्यान

मात्रा का ध्यान5 / 7

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप सिर्फ रिफाइंड चीनी कम कर रहे हैं, तो कभी-कभी 1-2 बड़े चम्मच जैविक शहद खा सकते हैं, लेकिन इसे अपनी कैलोरी में जरूर गिनें.

वजन और मेटाबॉलिज्म

वजन और मेटाबॉलिज्म6 / 7

शहद भी एक सिंपल कार्बोहाइड्रेट है. इसे ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है और मेटाबॉलिक समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए 'पोर्शन कंट्रोल' जरूरी है.

विज्ञापन

सेहतमंद विकल्प

सेहतमंद विकल्प7 / 7

मिठास की तलब कम करने के लिए स्टेविया या मोंक फ्रूट जैसे लो-कैलोरी विकल्पों का उपयोग करें. साथ ही दालचीनी या इलायची जैसे मसालों से स्वाद बढ़ाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन