लंच के बाद आती है तेज नींद? जानिए- इसे नजरअंदाज करना कितना खतरनाक, किस बीमारी के हैं संकेत
लंच के बाद दफ्तर की डेस्क पर झपकी आना या बिस्तर पर लेटने का मन करना एक आम समस्या है. अक्सर हम इसे 'हैवी मील' का नतीजा मानकर टाल देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सुस्ती आपके शरीर के भीतर चल रही किसी बड़ी गड़बड़ का संकेत हो सकती है. इंडिया टुडे ने मशहूर डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. वी. मोहन के हवाले से लिखा है, अगर आप हर दिन भोजन के बाद थकान और एकाग्रता में कमी महसूस करते हैं, तो यह प्री-डायबिटीज या ब्लड शुगर के असंतुलन का शुरुआती लक्षण हो सकता है. आज हम जानेंगे कि आखिर खाने के बाद शरीर में ऐसा क्या होता है जो हमें सुलाने पर मजबूर कर देता है.

लंच के बाद दफ्तर की डेस्क पर झपकी आना या बिस्तर पर लेटने का मन करना एक आम समस्या है. अक्सर हम इसे 'हैवी मील' का नतीजा मानकर टाल देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सुस्ती आपके शरीर के भीतर चल रही किसी बड़ी गड़बड़ का संकेत हो सकती है. इंडिया टुडे ने मशहूर डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. वी. मोहन के हवाले से लिखा है, अगर आप हर दिन भोजन के बाद थकान और एकाग्रता में कमी महसूस करते हैं, तो यह प्री-डायबिटीज या ब्लड शुगर के असंतुलन का शुरुआती लक्षण हो सकता है. आज हम जानेंगे कि आखिर खाने के बाद शरीर में ऐसा क्या होता है जो हमें सुलाने पर मजबूर कर देता है. (AI Image)
डायजेशन और ब्लड सर्कुलेशन
2 / 7भोजन के बाद हमारा शरीर पाचन के लिए पेट और आंतों की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ा देता है. मस्तिष्क की ओर रक्त संचार में थोड़ी कमी आने से हल्की सुस्ती महसूस होना स्वाभाविक है. (AI Image)
ब्लड शुगर का खेल
3 / 7सफेद चावल, मिठाई या मैदा जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है. इसे कम करने के लिए शरीर इंसुलिन रिलीज करता है, जिससे अचानक एनर्जी गिर जाती है और नींद आने लगती है. (AI Image)
डायबिटीज का संकेत
4 / 7डॉक्टर के मुताबिक, यदि हर बार खाने के बाद आप बहुत अधिक थकान महसूस करते हैं, तो यह शरीर द्वारा इंसुलिन को ठीक से मैनेज न कर पाने का शुरुआती संकेत हो सकता है. (AI Image)
ओवरईटिंग का असर
5 / 7बहुत भारी भोजन करना भी सुस्ती का बड़ा कारण है. भारी खाने के तुरंत बाद कड़ी मेहनत वाली गतिविधि से बचना चाहिए, क्योंकि यह हृदय रोगियों के लिए सीने में दर्द का कारण बन सकता है. (AI Image)
प्रोटीन और सब्जियां
6 / 7सुस्ती से बचने के लिए अपने खाने में प्रोटीन और हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं. छोटे-छोटे अंतराल पर कम मात्रा में भोजन करना ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है. (AI Image)
वॉक है जरूरी
7 / 7खाने के तुरंत बाद लेटने के बजाय 10-15 मिनट की छोटी वॉक करें. यह न केवल शुगर लेवल को कंट्रोल करती है बल्कि आपको दिन भर ऊर्जावान भी रखती है. (AI Image)



















