Who Should Avoid Chaas: गर्मियों में छाछ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है, शरीर को इससे ठंडक मिलती है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है. लेकिन, हर किसी के लिए छाछ फायदेमंद ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. कुछ ऐसी दिक्कतें हैं जिनमें छाछ (Buttermilk) पी जाए तो तबीयत बिगड़ सकती है और सेहत को नुकसान हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए छाछ.
सर्दी और खांसी

2 / 7
छाछ की तासीर ठंडी होने के चलते सर्दी-खांसी में छाछ पीने से परहेज करना चाहिए. अगर बलगम की दिक्कत हो तो छाछ नहीं पीनी चाहिए.
जोड़ों के दर्द में

3 / 7
जिन लोगों के जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है उन्हें छाछ पीने से परहेज करना चाहिए. छाछ पीने पर जोड़ों की दिक्कत बढ़ सकती है.
एलर्जी और स्किन इंफेक्शन

4 / 7
अगर आपको त्वचा पर रैशेज और खुजली की दिक्कत रहती है तो छाछ पीने पर ये दिक्कतें ट्रिगर हो सकती हैं. ऐसे में ध्यान रखना जरूरी है.
किडनी की बीमारी

5 / 7
छाछ में प्रोटीन और सोडियम की अच्छी मात्रा होती है. लेकिन, जिन लोगों की किडनी कमजोर है या किडनी की कोई गंभीर बीमारी है उन्हें छाछ नहीं पीनी चाहिए. इन लोगों के लिए छाछ नुकसानदायक हो सकती है.
लैक्टोस इंटोलरेंस

6 / 7
छाछ में दूध के मुकाबले लैक्टोस कम होता है और यह पचाने में भी आसान है, लेकिन जिन लोगों को लैक्टोस इंटोलरेंस की गंभीर दिक्कत है उन्हें छाछ से पेट में मरोड़ या गैस की दिक्कत हो सकती है.
इस बात का रखें ध्यान

7 / 7
रात के समय छाछ पीने से मना किया जाता है क्योंकि रात में छाछ पीने पर गले में खराश हो सकती है. इसके अलावा, छाछ में भुने मसाले डालकर पिएं क्योंकि ये मसाले पेट को फायदा देते हैं.
यह भी पढ़ें -सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने से क्या होता है? जानिए सेहत पर कैसा असर डालती है यह आदत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.