सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने से क्या होता है? जानिए सेहत पर कैसा असर डालती है यह आदत

Drinking Tea Empty Stomach: बहुत से लोग सुबह की शुरुआत चाय के साथ करते हैं. लेकिन, सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. ऐसे में आप भी जानिए सुबह खाली पेट चाय पीनी चाहिए या नहीं.

Effects of drinking tea empty stomach
1 / 7
Effects of drinking tea empty stomach

Khali Pet Chai Pina: ऐसे अनेक लोग हैं जिनकी सुबह चाय के बिना शुरू ही नहीं होती है. जबतक शरीर में चाय ना जाए लगता है जैसे शरीर कुछ काम ही नहीं कर सकेगा. कई लोग घर से निकलने से पहले चाय पीते हैं तो कुछ सुबह उठकर फ्रेश होने से पहले चाय की चुस्कियां लेते हैं और फिर अपना दिन शुरू करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं सुबह सबसे पहले चाय (Tea Empty Stomach) पीने से शरीर पर क्या असर होता है? आइए जानें शरीर को किस-किस तरह प्रभावित करती है खाली पेट चाय पीने की आदत.

विज्ञापन

जी मिचलाना

जी मिचलाना 2 / 7

सुबह-सुबह सबसे पहले चाय पी ली जाए तो इससे जी मिचलाने या उल्टी आने की नौबत आ सकती है. इसीलिए सुबह खाली पेट चाय पीने से मना किया जाता है.

विज्ञापन

हो सकती है एसिडिटी

हो सकती है एसिडिटी 3 / 7

खाली पेट चाय का सेवन एसिडिटी का कारण बन सकता है. चाय में कैफीन और टैनिंस होते हैं जो मूड और अलर्टनेस तो बढ़ाते हैं लेकिन साथ ही पेट में एसिड के प्रोडक्शन को भी बढ़ा देते हैं.

डिहाइड्रेशन हो जाती है

डिहाइड्रेशन हो जाती है 4 / 7

खाली पेट चाय पीने से डिहाइड्रेशन हो सकती है. शरीर में फ्लुइड्स की कमी होने पर गर्मियों में खासतौर से तबीयत खराब हो सकती है.

विज्ञापन

बिगड़ सकता है मेटाबॉलिज्म

बिगड़ सकता है मेटाबॉलिज्म 5 / 7

सुबह उठकर सिर्फ चाय पी ली जाए तो इससे मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है. इससे पेट में एसिड्स बनते हैं और मेटाबॉलिक एक्टिविटी खराब होती है.

एंजाइटी होने की संभावना

एंजाइटी होने की संभावना 6 / 7

अगर सिर्फ चाय पी जाए तो कैफीन को शरीर तेजी से एब्जॉर्ब करता है. इससे हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर तेजी से स्पाइक हो सकता है, दिल की धड़कनें बढ़ती हैं और एंजाइटी हो सकती है.

विज्ञापन

क्या करना चाहिए

क्या करना चाहिए 7 / 7

सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीने के बजाय पानी पीना चाहिए. इसके अलावा, चाय को सादा पीने के बजाय इसके साथ नाश्ता या कोई स्नैक वगैरह लें. यह भी पढ़ें- एनीमिया के शुरुआती लक्षण क्या हैं? दिक्कत बढ़ने से पहले ही पहचान लीजिए ये 5 संकेत अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन