किस वजह से बनाया गया था दुनिया का पहला CCTV? जानें दिलचस्प कहानी

CCTV Camera Invented: आज CCTV कैमरे का इस्तेमाल निगरानी रखने के लिए किया जाता है, लेकिन आपको सुनकर अजीब लगेगा कि इसका आविष्कार निगरानी रखने के लिए नहीं किया गया था. आइए इस लेख में जानते हैं इसे क्यों बनाया गया था.

CCTV camera history
1 / 6

Camera Kyu Aaya Tha: कैमरे का इस्तेमाल तस्वीर लेने के लिए लिए और CCTV का निगरानी रखने के लिए किया जाता है. इसे घर, ऑफिस, सड़कें, मॉल और यहां तक कि छोटी दुकानों पर लगाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका पहली बार इस्तेमाल किस तरह से किया गया था?  दुनिया का पहला CCTV आखिर क्यों बनाया गया था? इसकी कहानी जितनी रोचक है, उतनी ही हैरान करने वाली भी. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

कब और किसने बनाया CCTV?

 कब और किसने बनाया CCTV?2 / 6

दुनिया का पहला CCTV साल 1942 में जर्मनी में बनाया गया था, जिसका आविष्कार जर्मन के इंजीनियर वाल्टर ब्रुच ने किया था. इसे ऐसी मिसाइल की निगरानी के लिए बनाया गया था जो पलक झपकते ही तबाही मचा सकती थी.

विज्ञापन

कैसे आया आइडिया?

कैसे आया आइडिया?3 / 6

पहला CCTV एक खास वैज्ञानिक जरूरत के लिए बनाया गया था. उस समय जर्मनी में V-2 रॉकेट लॉन्च प्रोग्राम चल रहा था. यह दुनिया का पहला लंबी दूरी का बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम था.

कैसे काम करता था कैमरा?

कैसे काम करता था कैमरा?4 / 6

कैमरे को पहले लॉन्च साइट के पास लगाया जाता था. यह लाइव वीडियो पास के सुरक्षित कमरे तक भेजता था. वैज्ञानिक दूर बैठकर रॉकेट की निगरानी कर सकते थे.

विज्ञापन

विज्ञान और तकनीक से था संबंध

विज्ञान और तकनीक से था संबंध5 / 6

शुरुआत में इसका इस्तेमाल सुरक्षा नहीं, बल्कि विज्ञान और तकनीक के लिए किया गया था. पहले CCTV का मकसद था वैज्ञानिक प्रयोगों को बिना जोखिम के देखना, ताकि उसे जल्दी लॉन्च किया जा सके.

कैसे बदल गया इस्तेमाल?

कैसे बदल गया इस्तेमाल?6 / 6

1960 या 70 के दशक में सुरक्षा के लिए इस्तेमाल शुरू हुआ था. फिर बैंक, एयरपोर्ट और सरकारी इमारतों में लगाया जाने लगा और अब हर तरफ कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन