5000 के बजट में दिल्ली के पास इन बेस्ट जगहों पर घूमकर आ सकते हैं आप
Trip Under 5000 From Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां जानिए दिल्ली के पास वो कौन सी जगहें हैं जहां आप 5000 के बजट में घूमकर आ सकते हैं.

Which Is The Cheapest Trip: दिल्ली भीड़भाड़ वाला शहर है और शहर के युवा खासतौर से काम करते-करते खुद को इतना बंधा हुआ महसूस करते हैं कि जैसे ही मौका मिलता है ट्रिप प्लान करने लगते हैं. अब वीकेंड पर घूमने के लिए वक्त तो मिल जाता है लेकिन बजट की दिक्कत आती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं सिर्फ 5000 के बजट में भी आप ट्रिप (Trip Under 5000 From Delhi) प्लान कर सकते हैं. यहां जानिए दिल्ली के पास कौन सी ऐसी बेस्ट डेस्टिनेशंस हैं जहां कम बजट में कमाल का एक्सपीरियंस मिलता है.
5000 के बजट में ऋषिकेश
2 / 7दिल्ली से 240 किलोमीटर दूर है ऋषिकेश. अगर आप बजट में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो 3000 से भी कम में ऋषिकेश की ट्रिप पूरी कर सकते हैं. आप हॉस्टल या जॉस्टल में रहकर खूब पैसे बचा सकते हैं.
5000 के बजट में मसूरी
3 / 7अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाते हैं तो 5000 के बजट में मसूरी की सैर कर सकते हैं. मसूरी में 1500 तक में आपको होटल मिल जाएगा, वहीं खाने का खर्च 1 हजार मानकर चल सकते हैं और 1500 में आने-जाने का किराया आराम से निपट जाएगा.
5000 के बजट में नैनीताल
4 / 7आप वीकंड पर नैनीताल घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. दिल्ली से शुक्रवार की रात निकलकर आप शनिवार सुबह नैनीताल पहुंच सकते हैं. नैनीताल में आपको वादियों का मजा आएगा.
5000 के बजट में मथुरा
5 / 7अगर आप परिवार के साथ 5000 के बजट में ट्रिप करना चाहते हैं तो मथुरा जा सकते हैं. भक्तिमय माहौल में दिल्ली की भीड़ से दूर दिल को सुकून मिल जाता है.
5000 के बजट में चक्राता
6 / 7दिल्ली से देहरादून और देहरादून से चक्राता जा सकते हैं. 5000 के बजट में पहाड़ों का मजा लेने के लिए चक्राता परफेक्ट जगह हैं. यहां आपको रहने और खाने के बेहतरीन ऑप्शन मिल जाते हैं.
5000 के बजट में देहरादून
7 / 7देहरादून में आपको सुहावना मौसम ही नहीं बल्कि खूबसूरत कैफे और पहाड़ों का व्यू भी मिल जाता है. यहां आप अकेले या दोस्तों के साथ घूमने निकल सकते हैं. सहस्त्रधारा और रॉबर्स केव घूमकर आपकी ट्रिप कंप्लीट हो जाएगी.


















