किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन से ऐसे हटाएं तेल-मसाले के चिपचिपे दाग

How to Clean Kitchen Fan: किचन में बहुत ज्यादा तेल और मसाले वाला खाना बनाते रहने से एग्जॉस्ट फैन पर गंदगी चिपकने लगती है. इसे किस तरह से साफ किया जा सकता है आप भी जान लीजिए.

Greasy exhaust fan cleaning hacks
1 / 7
Greasy exhaust fan cleaning hacks

Cleaning Exhaust Fan: क्या आपके किचन के एग्जॉस्ट फैन पर भी गंदगी की कई परतें जम गई हैं? असल में किचन का धुआं और तेल-मसाले का छोंक एग्जॉस्ट फैन पर जमने लगता है. इससे एग्जॉस्ट फैन पर ना सिर्फ धूल-मिट्टी जमती है बल्कि तेल की ग्रीसी परत भी जमना शुरू हो जाती है. ऐसे में एग्जॉस्ट फैन की ठीक तरह से सफाई करना जरूरी होता है. यहां जानिए घर पर ही किस तरह एग्जॉस्ट फैन को एकबार फिर नए जैसा चमकाया जा सकता है.

विज्ञापन

साबुन-पानी का घोल

साबुन-पानी का घोल 2 / 7

एग्जॉस्ट फैन की सफाई करने के लिए सबसे पहले साबुन के घोल का इस्तेमाल करें. इसके लिए पानी में साबुन मिलाकर घोल तैयार करें और इसमें कपड़े को डुबोकर एग्जॉस्ट फैन को साफ करें. इससे पंखें पर चिपकी ग्रीस नरम होने लगेगी.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा का पेस्ट

बेकिंग सोडा का पेस्ट 3 / 7

पंखे पर लगे जिद्दी तेल के निशानों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को एग्जॉस्ट फैन पर लगाकर 10 मिनट रखें और फिर कपड़े से रगड़कर साफ करें.

नींबू और सिरके का घोल

नींबू और सिरके का घोल 4 / 7

एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए सिरके और नींबू का घोल तैयार करें. गर्म पानी में नींबू का रस और सफेद सिरका या सेब का सिरका डालकर मिक्स करें और इसमें कपड़ा डुबोकर पंखें की सफाई करें.

विज्ञापन

माइक्रोफाइबर कपड़े का ही करें इस्तेमाल

माइक्रोफाइबर कपड़े का ही करें इस्तेमाल 5 / 7

एग्जॉस्ट फैन को साफ करते हुए उसपर खरोंच ना आ जाए इसके लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. माइक्रोफाइबर कपड़े से एग्जॉस्ट फैन की सफाई करने पर निशान नहीं पड़ते हैं.

महीने में कितनी बार साफ करें

महीने में कितनी बार साफ करें 6 / 7

महीने में 1-2 बार एग्जॉस्ट फैन की सफाई करें. इससे गंदगी बहुत ज्यादा नहीं चिपकती और फैन की सफाई करना आसान हो जाता है

विज्ञापन

तेल को तुरंत हटाना

तेल को तुरंत हटाना 7 / 7

अगर कुछ ऑयली चीज पकाते हुए एग्जॉस्ट फैन पर चिपक गई है तो तेल को तुरंत ही हटा दें. किसी गीले कपड़े से एग्जॉस्ट फैन की तुरंत सफाई की जा सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन