दरवाजों के हैंडलों पर लोग क्यों लपेट रहे हैं एल्युमिनियम फॉयल? सच्चाई जानकर उछल पड़ेंगे आप
आमतौर पर आपने एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल आपने खाना गर्म रखने के लिए किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं आजकल लोग दरवाजों के हैंडल पर इस फॉयल का लपेट रहे हैं, आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?

घर की सुरक्षा से जुड़ा है मामला
2 / 6घरों को सुरक्षित रखने के लिए लोग महंगे अलार्म सिस्टम, ताले आदि का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब इसमें एल्युमिनियम फॉयल का भी इस्तेमाल होने लगा है, जिसकी सच्चाई जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.
टैंपर इंडिकेटर की तरह करता है काम
3 / 6यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन इसके पीछे की वजह सच में आपको भी हैरान कर देगी. दरअसल, फॉयल टैंपर इंडिकेटर की तरह काम करता है, यानी कि जब कोई व्यक्ति दरवाजे को छोड़ता है, या हैंडल को छूता है, तो वह तुंरत फट जाता है, जिससे यह पता चल जाता है कि किसी ने घर में घुसने की कोशिश की है.
एल्युमिनियम फॉयल करता है अलार्म की तरह काम
4 / 6इसके अलावा एल्युमिनियम फॉयल से लपेट हैंडल को जब कोई अनजान व्यक्ति छूता है या दरवाजे को खोलने की कोशिश करता है, तो न सिर्फ फॉयल फट जाता है और अपनी जगह से हटता है बल्कि इससे आवाज भी निकलती है, जिससे अंदर मौजूद व्यक्ति को मालूम चल जाता है कि कोई अंदर आ रहा है.
कैमरे या अन्य सुरक्षा सिस्टम का होता है भ्रम
5 / 6इसके अलावा फॉयल की चमक कई बार अंधेरे में ऐसा अहसास कराती है कि वहां किसी तरह का कैमरा या सेंसर लगा हुआ है, जिससे चोर वहां जाने की कोशिश नहीं करते हैं.
किन जगहों के लिए यह तरीका कारगर
6 / 6यह तरीका खासतौर पर घर के पिछले दरवाजों, साइड एंट्री या उन जगहों के लिए उपयोगी माना जाता है, जहां निगरानी कम होती है. (Image: AI)



















