उत्तर प्रदेश के वो 7 जिले जहां से लगता है अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर, बस कुछ ही मिनटों में पहुंच जाएंगे आप विदेश
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं. इन सभी जिलों को कुल 18 मंडलों में बांटा गया है. हर जिले का प्रबंधन डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट करते हैं. प्रत्येक जिले की अपनी अलग संस्कृति, खानपान व भाषा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी के किन 7 जिलों का बॉर्डर विदेश से लगता है. यहां से आप मात्र कुछ ही मिनट में दूसरे देश पहुंच सकते हैं. अगर आप भी नहीं जानते हैं कि ये कौन से जिले हैं तो यहां जान लीजिए.

यूपी का के इन 7 जिलों का बॉर्डर लगता है विदेश से
2 / 8उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है. यह जिला लगभग 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी के किन 7 जिलों का बॉर्डर विदेश से लगता है?
कुछ मिनटों में विदेश में होंगे आप
3 / 8यहां से आप मात्र कुछ ही मिनट में दूसरे देश पहुंच सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी नहीं जानते हैं कि नहीं जानते हैं कि इस जिले का क्या नाम है तो आ जानिए.
ये जिले हैं शामिल
4 / 8दरअसल, हम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिले की बात कर रहे हैं. कहा जाता है कि सीमा केंद्रीय पुलिस बल (SSB) के नियंत्रण में है.
नेपाल से लगती है अंतरराष्ट्रीय सीमा
5 / 8उत्तर प्रदेश अपने पड़ोसी देश नेपाल के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है. इसकी कुल लंबाई की बात करें तो यह 579 किलोमीटर है.
सीमाओं की कौन करता है सुरक्षा?
6 / 8उत्तर प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा एसएसबी के हाथों में होता है. केंद्रीय पुलिस बल (SSB) के जवान 24 घंटे इन सीमाओं की सुरक्षा करते हैं.
ये हैं यूपी के प्रमुख शहर
7 / 8यूपी जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है. इसकी राजधानी लखनऊ है. वहीं, दूसरी ओर प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और आगरा जैसे प्रमुख शहर इसके विकास और पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
धार्मिक दृष्टि से समृद्ध है यूपी
8 / 8यह राज्य सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत समृद्ध है. काशी विश्वनाथ मंदिर, ताजमहल और राम जन्मभूमि जैसे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल दुनिया भर से लोगों को आकर्षित करते हैं.



















