यहां रहते हैं देश के सबसे कम पढ़े-लिखे लोग, क्यों मध्य प्रदेश का ये जिला है सबसे पीछे?

मध्य प्रदेश का अलीराजपुर जिला देश का सबसे कम साक्षर जिला माना जाता है. यहां का एजुकेशन रेट बेहद कम है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठते हैं.

India’s Least Literate District
1 / 8
Credit: Social Media

विज्ञापन

भारत का सबसे कम साक्षर जिला

भारत का सबसे कम साक्षर जिला2 / 8

भारत में कुल सैकड़ों जिले हैं, लेकिन साक्षरता के मामले में मध्य प्रदेश का अलीराजपुर सबसे नीचे आता है. ये जिला देश का सबसे कम पढ़ा-लिखा जिला माना जाता है.

विज्ञापन

चौंकाने वाला एजुकेशन रेट

चौंकाने वाला एजुकेशन रेट3 / 8

2011 की जनगणना के मुताबिक, अलीराजपुर की औसत साक्षरता दर लगभग 36.10% है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी कम है. इसका मतलब है कि यहां हर 10 में से लगभग 6-7 लोग पढ़-लिख नहीं सकते.

पुरुष और महिला साक्षरता में फर्क

पुरुष और महिला साक्षरता में फर्क4 / 8

अलीराजपुर में पुरुष साक्षरता दर लगभग 42% है, जबकि महिलाओं की साक्षरता दर सिर्फ 30% के आसपास है. ये अंतर बताता है कि यहां महिलाओं की शिक्षा की स्थिति और भी कमजोर है.

विज्ञापन

आदिवासी बहुल इलाका

आदिवासी बहुल इलाका5 / 8

ये जिला खासतौर से आदिवासी इलाका है, जहां बड़ी आबादी दूर-दराज के गांवों में रहती है. शिक्षा तक पहुंच सीमित होने की वजह से यहां साक्षरता दर कम बनी हुई है.

गरीबी और शिक्षा

गरीबी और शिक्षा 6 / 8

अलीराजपुर में बड़ी संख्या में लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं. आर्थिक परेशानियां भी शिक्षा में बड़ी रुकावट बनती हैं, जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते.

विज्ञापन

स्कूल और संसाधनों की कमी

स्कूल और संसाधनों की कमी7 / 8

ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में स्कूल, शिक्षक और बुनियादी सुविधाओं की कमी है. इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है और ड्रॉपआउट रेट भी बढ़ता है.

सरकार की पहल

सरकार की पहल8 / 8

सरकार ने शिक्षा सुधार के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जैसे सर्व शिक्षा अभियान. इन योजनाओं का मकसद बच्चों को स्कूल से जोड़ना और शिक्षा का स्तर बढ़ाना है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन