एशिया का सबसे बड़ा एयरफोर्स स्टेशन कहां है यूपी में? दुनिया के टॉप 10 में शुमार
आसमान में गूंजती गर्जना और बादलों को चीरते शक्तिशाली विमान! गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर फोर्स स्टेशन न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण एयरबेस है. यह लगभग 55 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला है, जानें इसके बारे में.

गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन को दुनिया का आठवां सबसे बड़ा एयरबेस माना जाता है. दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित होने के कारण NCR की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और वेस्टर्न एयर कमांड के अंतर्गत आता है.
आधुनिक परिवहन विमानों का मुख्य अड्डा
2 / 5हिंडन एयर फोर्स स्टेशन वायु सेना के सबसे आधुनिक परिवहन विमानों जैसे C-17 ग्लोबमास्टर और C-130J सुपर हरक्यूलस का मुख्य अड्डा है. आपदा के समय मदद पहुंचानी हो या युद्ध के मैदान में रसद, यह विमान वायुसेना की रीढ़ है.
हर साल 8 अक्टूबर को यहां परेड
3 / 5हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना यहां बड़े स्तर पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में मनाया जाता है. इस दौरान भव्य परेड और एयर शो का आयोजन होता है, जिसमें वायुसेना अपनी ताकत, तकनीक और आधुनिक विमानों का प्रदर्शन करती है.
सुखोई और राफेल का संगम
4 / 5आसमान के सिकंदर कहे जाने वाले सुखोई-30 MKI और राफेल जब हिंडन के रनवे पर उतरते हैं, तो नजारा देखने लायक होता है. सर्जिकल स्ट्राइक का हीरो मिराज-2000 जब हिंडन एयरबेस के हैंगर में विश्राम करता है, तब भी इसकी आक्रामकता कम नहीं लगती.
गरुड़ कमांडो का अदम्य साहस
5 / 5एयरबेस की सुरक्षा में तैनात गरुड़ स्पेशल फोर्स के जवानों की मुस्तैदी बताती है कि देश का आसमान सुरक्षित हाथों में है. नाइट ऑपरेशन्स के लिए तैयार हिंडन एयरबेस का रनवे, जहां से वायुसेना 24 घंटे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती है.



















