भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल, क्या आपको पता है इसका नाम?
भारत में शिक्षा के क्षेत्र में बीते कुछ समय में तेजी आई है और कई बड़े-बड़े स्कूल खोले गए हैं. जिससे पढ़ाने करने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके. देश के स्कूल अब आधुनिक और एडवांस तरीके से बच्चों को पढ़ाई करा रहे हैं. ऐसे में कई बार चर्चा होती है कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल कहां और कौन सा है. तो आज हम आपको बताएंगे उस स्कूल का नाम जो दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है और वो भी भारत में ही है. बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत में ही मौजूद है. इस स्कूल में लाखों की संख्या में छात्र पढ़ते हैं.

कहां स्थित है ये स्कूल
2 / 6यह स्कूल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है. इस स्कूल का नाम सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (City Montessori School) CMS है.
कितनी है छात्रों की संख्या?
3 / 6सिटी मॉन्टेसरी स्कूल पूरे देश में ही चर्चा का विषय बना रहता है. इस स्कूल में करीह 58,000 से ज्यादा छात्र पढ़ाई करते हैं.
शिक्षक और स्टाफ
4 / 6सिटी मॉन्टेसरी स्कूल CMS में बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर्स और स्टाफ की संख्या भी काफी ज्यादा है. बता दें कि यहां लगभग 4,500 शिक्षक और स्टाफ काम करते हैं.
कितने हैं कैंपस
5 / 6बता दें कि सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के पूरे शहर में करीब 20 कैंपस हैं.
कब हुई थी शुरुआत
6 / 6इस स्कूल की शुरुआत साल 1959 में सिर्फ 5 बच्चों से हुई थी. इसे डॉक्टर जगदीश गांधी और डॉक्टर भारती गांधी ने 300 रुपये उधार लेकर शुरू किया था.



















