CRPF Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए के लिए बड़ी खुशखबरी, 9,175 CRPF पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका; जल्द करें अप्लाई
रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) देश के युवाओं के लिए एक बड़ा मौका लेकर आया है. सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के कुल 9,175 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि देश के 10वीं पास युवा भी इसके लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

कब तक है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि?
2 / 7मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक है. तो अगर आप भी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपके पास समय जरा कम है. आखिरी समय में वेबसाइट पर आने वाले भारी ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द फॉर्म भरने की सलाह दी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए सीआरपीएफ विभिन्न ट्रेडों जैसे ड्राइवर, कुक, मोची, बढ़ई, दर्जी और सफाई कर्मचारी के पदों को भरेगा. आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल ऑनलाइन रखी गई है, जिससे देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोग भी आसानी से आवेदन कर सकें.
पुरुष और महिलाओं के लिए कितने पद?
3 / 7सीआरपीएफ की इस बड़ी भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. इस भर्ती में 9195 कुल पद हैं जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9,116 पद हैं और महिलाओं के लिए 79 पद आरक्षित हैं.
शैक्षणिक योग्यता
4 / 7अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड स्कूल से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है. कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए 10वीं पास के साथ-साथ 'हैवी-ट्रांसपोर्ट व्हीकल' ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. वहीं, कुछ तकनीकी ट्रेडों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव या फिर आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.
कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?
5 / 7उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी. कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अन्य पद के लिए आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कितना मिलेगा वेतन?
6 / 7बता दें कि चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन और केंद्र सरकार के अन्य भत्ते दिए जाएंगे.
आवेदन शुल्क
7 / 7सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिकों और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है.



















