Numerology: धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन की तरह कम उम्र में दौलत-शोहरत कमाते हैं इस मूलांक के लोग, रिस्क लेने से भी नहीं डरते

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ का खास महत्व है, जिसके जरिए व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन के अन्य पहलुओं की काफी हद तक जानकारी मिल जाती है. कुछ मूलांक के लोगों के बहुत ही कम उम्र में दौलत और शोहरत कमाने की संभावना रहती है. धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन का भी ये ही मूलांक है. आइए जानते हैं सारा अर्जुन का जीवन किस मूलांक से प्रभावित है.

Numerology
1 / 6

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की तारीफ इस समय हर तरफ हो रही है. इस फिल्म से न सिर्फ रणवीर सिंह की Popularity बढ़ी है, बल्कि एक्ट्रेस सारा अर्जुन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए भी लोग नहीं थक रहे हैं. सारा का जन्म 18 जून 2005 को हुआ है, जिसके अनुसार उनका मूलांक 9 है. चलिए जानते हैं मूलांक 9 वालों की खासियत और कमियों के बारे में. (Image Credit- News24 Graphics)

विज्ञापन

सारा अर्जुन का मूलांक और स्वामी ग्रह

सारा अर्जुन का मूलांक और स्वामी ग्रह2 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 9 है. वहीं, स्वामी ग्रह मंगल है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति का स्थान प्राप्त है. (Image Credit- Social Media)

विज्ञापन

मूलांक 9 वालों का स्वभाव

मूलांक 9 वालों का स्वभाव3 / 6

9 मूलांक के लोगों का स्वभाव खुशमिजाज होता है, जो हर परिस्थिति में खुश रहने का प्रयास करते हैं. इसके अलावा ये मेहनती होते हैं, जो जीवन में कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. साथ ही ये साहसी, निडर और आत्मविश्वासी होते हैं. (Image Credit- Freepik)

मूलांक 9 वालों की Personality कैसी होती है?

मूलांक 9 वालों की Personality कैसी होती है?4 / 6

अधिकतर बार देखा गया है कि मूलांक 9 वालों की Personality काफी अट्रैक्टिव होती है, जिसके कारण ये भीड़ का हिस्सा नहीं बनते हैं. इसके अलावा इन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है. ये अपने आसपास के लोगों को खुश रखते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं. साथ हे ये रिस्क टेकर होते हैं. ये परिस्थितियों से घबराते नहीं है, बल्कि हर मुश्किल का डटकर सामना करते हैं. (Image Credit- Freepik)

विज्ञापन

मूलांक 9 वालों को किस उम्र में मिलती है सफलता?

मूलांक 9 वालों को किस उम्र में मिलती है सफलता?5 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 9 वालों के कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करने की संभावना ज्यादा होती है. ये अपनी मेहनत के बल पर समाज में नाम कमाते हैं और पैसे कमाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. (Image Credit- Freepik)

मूलांक 9 वालों की लव लाइफ कैसी रहती है?

मूलांक 9 वालों की लव लाइफ कैसी रहती है?6 / 6

अक्सर देखा गया है कि मूलांक 9 के लोग भावुक होते हैं. ये अपने इमोशंस ज्यादा समय तक छुपा नहीं पाते हैं. जो इनके दिल में होता है, वो साफ-साफ कह देते हैं. इसके अलावा ये दिल के सच्चे और ईमानदार होते हैं, जो अपना हर रिश्ता पूरी वफादारी से निभाते हैं. प्यार की बात करे तो उम्र 25 से 28 के बाद इन्हें सच्चा प्रेम मिलने की संभावना ज्यादा रहती है. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन