Trigrahi Yog Rashifal: 17 अक्टूबर को सूर्य, बुध और शुक्र की युति से चमक सकता है भाग्य, इन 3 राशियों के लिए धनलाभ के योग
Trigrahi Yog 2026: ग्रहों के गोचर करने से कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं. इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. तुला राशि में बुध और शुक्र विराजमान हैं. अक्टूबर में तुला राशि में सूर्य के आने से त्रिग्रही योग बनेगा.

Trigrahi Yog 2026 Horoscope: अक्टूबर महीने में तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह के होने से कई राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा. त्रिग्रही योग के प्रभाव से लकी राशियों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है.
सूर्य गोचर 2026
2 / 6सूर्य गोचर 17 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा. सूर्य ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे. तुला राशि में बुध और शुक्र पहले से विराजमान हैं. ऐसे में तीनों ग्रहों की युति का निर्माण होगा.
त्रिग्रही योग राशिफल
3 / 6सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा. सूर्य के साथ शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, शुभ योग के प्रभाव से सिंह, तुला और मकर राशि के लोगों को फायदा होगा. बुध को बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह मानते हैं. शुक्र को सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है. सूर्य के प्रभाव से मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
सिंह राशि
4 / 6सिंह राशि वालों के स्वामी सूर्य हैं. सूर्य ग्रह के प्रभाव और त्रिग्रही योग बनने से सिंह राशि के लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों को आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. अटके हुए काम पूरे होंगे. काम में सफलता मिलने से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. आप लोग कारोबार का विस्तार करने का विचार कर सकते हैं.
तुला राशि
5 / 6सूर्य, बुध और शुक्र की युति का निर्माण तुला राशि में ही होने वाला है. 17 अक्टूबर को सूर्य गोचर के बाद त्रिग्रही योग एक्टिव हो जाएगा. इसके प्रभाव से तुला राशि के लोगों को करियर में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक तौर पर आप लोगों क लाभ होगा.
मकर राशि
6 / 6करियर के मामले में मकर राशि के लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों को नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. त्रिग्रही योग का बनना मकर राशि के काम में सफलता दिलाएगा. अटके हुए काम पूरे होंगे. आप लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.