Lucky Zodiac Signs: 5 दिसंबर को राहु केतु बदलेंगे चाल, कर्क, कन्या समेत 6 राशियों को होगा लाभ, करेंगे तरक्की

Rahu Ketu Gochar 2026: द्रिक पंचाग के अनुसार, राहु ग्रह 5 दिसंबर 2026 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. केतु ग्रह का गोचर इसी दिन 5 दिसंबर को कर्क राशि में होगा. राहु-केतु की चाल में परिवर्तन कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा.

dev.jpg
1 / 7
केतु और राहु गोचर (Pic Credit - AI)

Lucky Zodiac Signs: राहु के मकर और केतु के कर्क राशि में आने से दिसंबर महीने में कई राशियों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी. लकी राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा. यह गोचर मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लिए शुभकारी रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 7

मेष राशि के लोगों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है. आप लोगों के लिए केतु और राहु के गोचर के बाद समय अच्छा रहेगा. नए काम कर सकते हैं. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. कारोबारियों को बड़ी डील होने से मुनाफा हो सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 7

राहु और केतु की चाल बदलने से मिथुन राशि के जातकों को फायदा होगा. नौकरी कर रहे लोगों को सैलरी बढ़ने और प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. ये भी पढ़ें - Pitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 7

कर्क राशि वालों को पिछले समय में परेशानी और तनाव था तो, ऐसे में इसका अंत होगा. निर्णय क्षमता बेहतर होगी. आप लोगों को शांति मिलेगी. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आर्थिक रूप से तरक्की करेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 7

कन्या राशि के लोगों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है. कन्या राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आप लोगों का काम तेजी पकड़ सकता है. ये भी पढ़ें - Shani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि6 / 7

वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है. आर्थिक तौर पर आपको फायदा होगा. काम में सफलता के योग बनेंगे. निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा. निवेश करने से लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि7 / 7

राहु-केतु के राशि परिवर्तन करने के बाद मीन राशि के जातकों को फायदा हो सकता है. आप लोगों की आय में वृद्धि होगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आध्यात्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. यात्रा के योग बनेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन