Unlucky Zodiac Signs: 9 अक्टूबर को बनेगा षडाष्टक योग, कर्क, कन्या समेत 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सावधान!

Unlucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, दो ग्रहों के छठे और आठवें भाव में होने से षडाष्टक योग बनता है. दोनों ग्रहों के बीच 150 डिग्री का कोण बनने पर षडाष्टक योग का निर्माण होता है.

BUDH-SHANI.jpg
1 / 7
षडाष्टक योग का प्रभाव (Photo Credit - AI)

Shadashtak Yog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध और शनि ग्रह 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को षडाष्टक योग बनाएंगे. दोनों ग्रह एक-दूसरे से 150 डिग्री पर विराजमान होंगे. षडाष्टक योग से अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं. इसके कारण आर्थिक नुकसान और सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

षडाष्टक योग राशिफल

षडाष्टक योग राशिफल2 / 7

9 अक्टूबर को बुध और शनि ग्रह के बीच षडाष्टक योग बनेगा. इस योग के प्रभाव से मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिषविदों के अनुसार, इन लोगों को 9 अक्टूबर के बाद सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

मेष राशि के लिए षडाष्टक योग का बनना परेशानी खड़ी कर सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है. आप लोगों को अपने क्रोध पर काबू करना होगा. वरना इसके कारण नुकसान हो सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 7

मिथुन राशि वालों को षडाष्टक योग के प्रभाव से आर्थिक तौर पर परेशानी हो सकती है. काम बिगड़ने से आप लोगों को नुकसान हो सकता है. सेहत के लिहाज से समय मुश्किल रहेगा. पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं. काम को लेकर लापरवाही ना बरतें.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 7

कर्क राशि वालों को आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. खर्च बढ़ने के कारण पैसों के लिए परेशान हो सकते हैं. मानसिक तनाव हो सकता है. किसी के साथ विवाद में पड़ने से बचें.

कन्या राशि

कन्या राशि6 / 7

षडाष्टक योग का बनना कन्या राशि के लिए अशुभ रहेगा. आप लोगों को जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा. इसके कारण नुकसान हो सकता है. पैसों के लेन-देन में सावधान रहें. फालतू का खर्च करने से बचना होगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि7 / 7

मकर राशि वालों को षडाष्टक योग के कारण तनाव हो सकता है. कारोबारियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आप लोगों को पैसों के लेन-देन में सावधान रहना होगा. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन