Shukra Vakri 2026: तुला राशि में वक्री हुए शुक्र, अगले 42 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे शुभ, मिलेगा धनलाभ
Shukra Vakri 2026: शुक्र ग्रह आज 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को तुला राशि में वक्री हो गए हैं. दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर शुक्र मार्गी से वक्री अवस्ता में आ गए हैं. अब शुक्र तुला राशि में उल्टी चाल चलेंगे.

Shukra Vakri 2026 Rashifal: शुक्र ग्रह अगले 42 दिनों तक वक्री रहेंगे. शुक्र 6 नवंबर को कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे. शुक्र ग्रह की स्थिति से लकी राशियों को करियर, धन और प्रेम जीवन के मामले में लाभ होगा. आइये वक्री शुक्र के प्रभाव और लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
वक्री शुक्र का प्रभाव
2 / 6शुक्र ग्रह को सुख, प्रेम, सौंदर्य, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह के प्रभाव से लकी राशियों को लाभ मिल सकता है. वृषभ, मिथुन, कर्क और मकर राशि को वक्री शुक्र के प्रभाव से फायदा होगा.
वृषभ राशि
3 / 6शुक्र ग्रह का वक्री होना वृषभ राशि के लिए अच्छा साबित हो सकता है. शुक्र ग्रह के तुला राशि में वक्री होने से करियर में सफलता के योग बनेंगे. आप लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. ये भी पढ़ें - Garuda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
मिथुन राशि
4 / 6मिथुन राशि के लिए आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. काम में सफलता मिलेगी और धनलाभ के योग बनेंगे.
कर्क राशि
5 / 6शुक्र ग्रह की उल्टी चाल चलने से कर्क राशि को मुश्किलों से मुक्ति मिलेगी. जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा. आप लोग निवेश कर सकते हैं. निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा. वक्री शुक्र का कर्क राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. ये भी पढ़ें - Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
मकर राशि
6 / 6मकर राशि के लोगों को शुक्र ग्रह के वक्री होने से काम में सफलता मिल सकती है. आप लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. करियर-कारोबार के लिहाज से आप लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.