Surya Shani Yog: सूर्य-शनि की प्रतियुति दृष्टि से 3 राशियों को रहना होगा सावधान! करियर में आ सकती हैं चुनौतियां
Surya Shani Yog 2026: आज 4 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को शाम 5 बजकर 56 मिनट पर सूर्य और शनि ग्रह एक दूसरे के 180 डिग्री पर मौजूद होंगे. ऐसे में दोनों ग्रहों के बीच प्रतियुति दृष्टि योग बनेगा.

Surya Shani Yog 2026: सूर्य और शनि के बीच प्रतियुति दृष्टि योग का बनना कई राशियों के लिए अशुभ हो सकता है. सूर्य और शनि का आमने-सामने आना चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है.
सूर्य-शनि प्रतियुति दृष्टि
2 / 7आज सूर्य और शनि एक-दूसरे से 180 डिग्री पर आएंगे. दोनों ग्रहों के आसने सामने होने से कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. सूर्य और शनि को पिता-पुत्र होने के बावजूद शत्रुतापूर्ण रिश्ता माना जाता है.
सूर्य-शनि का प्रभाव
3 / 7सूर्य और शनि ग्रह के प्रभाव के कारण मिथुन, कन्या और मीन राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इन लोगों को आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. आइये इन अनलकी राशियों के बारे में जानते हैं. ये भी पढ़ें - Shukra Vakri 2026: तुला राशि में वक्री हुए शुक्र, अगले 42 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे शुभ, मिलेगा धनलाभ
मिथुन राशि
4 / 7सूर्य और शनि के योग के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आप लोगों को नौकरी और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको परेशानियों से बचने के लिए कोई भी काम योजना बनाकर करना होगा.
कन्या राशि
5 / 7कन्या राशि के लोगों के लिए काम के लिहाज से समय मुश्किल भरा रह सकता है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों के बढ़ने से आपको तनाव हो सकता है. धैर्य के साथ आप काम करें. निवेश करने से पहले अच्छे से विचार लें. वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. ये भी पढ़ें - October 2026 Rashifal: अक्टूबर में ग्रहों का महासंयोग, बनेंगे कई शुभ योग, सिंह समेत 5 राशियों का चमक सकता है भाग्य
मीन राशि
6 / 7शनि ग्रह इस समय मीन राशि में विराजमान हैं. शनि की स्थिति और सूर्य के साथ प्रतियुति दृष्टि से मीन राशि के लोगों को परेशानी हो सकती है. आर्थिक मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. पैसों के लेन-देन को लेकर सावधान रहें.
इन उपायों को करें
7 / 7सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए सूर्य को जल से अर्घ्य दें. इसके साथ ही शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल और काले तिल का दान करें. शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करें. ऐसा करने से शनिदेव की कृपा से शुभ फल मिलते हैं. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.