Guru Gochar 2026: गुरु गोचर से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
Guru Gochar 2026: गुरु ग्रह साल में दूसरी बार गोचर करने वाले हैं. गुरु ग्रह का पहला गोचर 2 जून 2026 को हुआ था. इस समय गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं. गुरु ग्रह अब 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

Guru Gochar 2026: गुरु ग्रह 31 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु ग्रह के प्रभाव से लकी राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. आइये इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
2 / 6मेष राशि के लोगों को करियर और कारोबार में फायदा होगा. आप लोगों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है. परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. आप लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
कर्क राशि
3 / 6आर्थिक तौर पर कर्क राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों की कमाई बढ़ेगी. परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा. संबंध बेहतर होंगे. काम में सफलता मिलेगी और आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. ये भी पढ़ें - Pitru Paksha 2026: कितनी पीढ़ियों के पूर्वज माने जाते हैं पितृ? पितरों का तर्पण करने पहले जरूर जान लें ये बात
सिंह राशि
4 / 6गुरु ग्रह का गोचर सिंह राशि में होने वाला है. ऐसे में इन लोगों को गुरु के शुभ परिणाम मिलेंगे. करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों को कोई भी काम योजना बनाकर करना चाहिए. इससे फायदा होगा.
तुला राशि
5 / 6गुरु का सिंह राशि में गोचर करना तुला राशि के लिए अच्छा साबित हो सकता है. आप लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा. ये भी पढ़ें - Surya Gochar 2026: सूर्य की कृपा से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, 11 अक्टूबर तक मिलेगा भाग्य का साथ
कुंभ राशि
6 / 6कुंभ राशि वालों के लिए पारिवारिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. करियर में तरक्की के अवसर बनेंगे. आप लोगों के लिए काम के लिहाज से समय बेहतर रहेगा. बड़ी डील के होने से फायदा हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.



















