Pan Card New Rules: पैन कार्ड से जुड़े 7 नए नियम, एक अप्रैल 2026 से होंगे लागू

Pan Card New Rules: भारत सरकार ने पैन कार्ड के लिए और पैन कार्ड से जुड़े 6 नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएंगे। यूं तो अकसर नए नियमों की जानकारी मौके पर ही मिलती है, लेकिन हम यहां आपको पहले से ही नियमों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि मौके पर परेशानी न हो।

Pan Card
1 / 8

एक अप्रैल 2026 से इंश्योरेंस पॉलिसी और प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होगा। महंगी लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होगा। किसी होटल या मैरिज हॉल में एक लाख से ज्यादा का बिल हो तो पेमेंट करते समय पैन कार्ड दिखाना होगा। गलत पैन कार्ड देने पर भारी जुर्माना भी देना होगा।

विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए पैन कार्ड

प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए पैन कार्ड2 / 8

बता दें कि एक अप्रैल 2026 से कोई बड़ी प्रॉपर्टी डीलिंग करते हुए पैन कार्ड अनिवार्य होगा। 20 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है। पुरानी सीमा 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये थी।

विज्ञापन

महंगाी गाड़ी खरीदने के लिए पैन कार्ड

महंगाी गाड़ी खरीदने के लिए पैन कार्ड3 / 8

बता दें कि एक अप्रैल 2026 से महंगी गाड़ी या लग्जरी कार खरीदने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होगा। अगर आप 5 लाख या इससे ज्यादा की कोई गाड़ी खरीदते हैं तो पैन कार्ड दिखाना जरूरी होगा। इस नियम में पहली बार दोपहिया वाहनों को भी रखा गया है।

एक लाख से ज्यादा बिल के लिए पैन कार्ड

एक लाख से ज्यादा बिल के लिए पैन कार्ड4 / 8

एक अप्रैल 2026 से किसी होटल का बिल एक लाख से ज्यादा हो या किसी शादी समारोह में या किसी ऑफिशियल इवेंट का बिल एक लाख से ज्यादा हो तो पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य है। पैन कार्ड के बिना पहले 50000 रुपये तक की पेमेंट की जा सकती थी।

विज्ञापन

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए पैन कार्ड

इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए पैन कार्ड5 / 8

एक अप्रैल 2026 से कोई भी इंश्योरेंसी पॉलिसी लेने के लिए पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। वहीं अब चाहे प्रीमियम लिमिट कुछ भी होगा, पैन कार्ड दिखाने के बाद ही इंश्योरेंस पॉलिसी ले पाएंगे।

गलत पैन कार्ड के लिए जुर्माना लगेगा

गलत पैन कार्ड के लिए जुर्माना लगेगा6 / 8

एक अप्रैल 2026 से गलत पैन कार्ड दिखाने या पैन कार्ड की गलत जानकारी देने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। आयकर अधिनियम की धारा 27बी के तहत जुर्माना करीब 10 हजार रुपये तक होगा।

विज्ञापन

आधार कार्ड से ही पैन कार्ड बनवाएं

आधार कार्ड से ही पैन कार्ड बनवाएं7 / 8

एक अप्रैल 2026 से आधार कार्ड दिखाकर ही पैन कार्ड बनवाया जा सकेगा, यानी पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। ऐसे में अब पैन कार्ड बनवाने के लिए कोई अन्य दस्तावेज अनिवार्य नहीं।

कैश निकालने-जमा करने के लिए पैन कार्ड

कैश निकालने-जमा करने के लिए पैन कार्ड8 / 8

एक अप्रैल 2026 से प्रति वर्ष 10 लाख रुपये से अधिक की नकद जमा और निकासी के लिए अब पैन कार्ड अनिवार्य है। 50000 रुपये की दैनिक सीमा समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन