Land Registration Rules: जमीन की रजिस्ट्री हुई महंगी, चंडीगढ़ में एक अप्रैल से बढ़ेगा कलेक्टर रेट, जानें किस सेक्टर में कितना?
Chandigarh New Collector Rates: चंडीगढ़ में एक अप्रैल से जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो गई है। क्योंकि एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू हो रहे हैं। कलेक्टर रेट में 10 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

चंडीगढ़ में नया घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को झटका लगने वाला है। क्योंकि एक अप्रैल 2026 से नए कलेक्टर रेट लागू हो रहे हैं, जिसके बाद चंडीगढ़ में जमीन की रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा। रेजिडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर लैंड के रेट बढ़े हैं। स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्क भी बढ़ाए गए हैं, जिससे प्रशासन को ज्यादा आया होगी।
चंडीगढ़ सेक्टर-1 का कलेक्टर रेट सबसे ज्यादा
2 / 7चंडीगढ़ प्रशासन के नोटिफिकेशन के अनुसार, सेक्टर-1 से 12 में रिहायशी जमीन का कलेक्टर रेट बढ़कर 237900 रुपये प्रति वर्ग गज हो गया है, जो पहले 178600 रुपये था। सेक्टर-14 से 37 के लिए नया रेट 181300 रुपये प्रति वर्ग गज होगा। सेक्टर-38 और उससे आगे के क्षेत्रों के लिए 133200 रुपये प्रति वर्ग गज नया कलेक्टर रेट तय किया गया है।
फ्लैट्स के लिए फ्लोर वाइज क्लेक्टर रेट बढ़ा
3 / 7चंडीगढ़ प्रशासन ने सबसे ज्यादा कलेक्टर रेट कृषि योग्य भूमि के लिए बढ़ाया है। हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स और इंडिपेंडेंट मकानों के कलेक्टर रेट भी बढ़ाए गए हैं। फ्लैट्स के लिए ग्राउंड फ्लोर पर प्रति वर्ग फुट कलेक्टर रेट 11000 रुपये, पहली मंजिल पर 9000 रुपये, दूसरी मंजिल पर 8000 रुपये और तीसरी मंजिल या उससे ऊपर के लिए 7200 रुपये होगा।
इंडस्ट्रियल और सोसाइटी फ्लैट्स के कलेक्टर रेट
4 / 7चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में हाउस के लिए ग्राउंड फ्लोर का कलेक्टर रेट 9300 रुपये, पहली मंजिल 7400 रुपये और दूसरी मंजिल 5700 रुपये प्रति वर्ग फुट तय किया गया है। सोसाइटी फ्लैट्स के लिए भी कलेक्टर रेट की दरें मंजिल के हिसाब से अलग-अलग लागू होंगी। नए कलेक्टर रेट के तहत कॉर्नर वाले प्लॉट या मकान के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 के कलेक्टर रेट
5 / 7चंडीगढ़ में एक अप्रैल 2026 से किसी भी रिहायशी प्लॉट को नर्सिंग होम बनाने पर या अस्पताल में बदलने पर 25 से 31.25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में नया कलेक्टर रेट 86000 रुपये प्रति वर्ग गज होगा। फेज-3 का कलेक्टर रेट नहीं बदला गया, बल्कि यह पुराने वाला 62600 रुपये प्रति वर्ग गज ही रहेगा।
कमर्शियल एरिया में नए कलेक्टर रेट लागू
6 / 7चंडीगढ़ के कमर्शियल एरिया में भी कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं। कोल डिपो, टिंबर मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया आदि के लिए 97300 रुपये प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट रहेगा। मनीमाजरा मोटर मार्केट में 233500 रुपये प्रति वर्ग गज और शिवालिक एन्क्लेव में 410200 रुपये प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट रहेगा। सेक्टर-17, 8, 15, 19, 22, 34 और 35 के बाजारों में बूथ का कलेक्टर रेट 592200 रुपये प्रति वर्ग गज रहेगा।
चंडीगढ़ में सेक्टर वाइज बूथों के कलेक्टर रेट
7 / 7सेक्टर 8, 15, 19, 22, 34, 35 और 17 (17-ए व 17-बी को छोड़कर) 592200 प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट रहेगा। सेक्टर 7, 9, 10, 11, 16, 17-ए, 17-बी, 18, 20, 21, 26 और 32 4,47,100 प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट रहेगा। अन्य सेक्टरों में 327400 प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट रहेगा। सेक्टर-17 के SCO 592200 प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट रहेगा। मध्य मार्ग, सब सिटी सेंटर सेक्टर-34, सेक्टर-22 और सेक्टर-35 के बाजार में 447500 प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट रहेगा। अन्य सेक्टरों की कमर्शियल प्रॉपर्टी 442800 प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट रहेगा। मोटर मार्केट मनीमाजरा में 312200 प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट रहेगा।



















