DU में कब से शुरू होंगे एडमिशन? जानिए- कब करना होगा रजिस्ट्रेशन; क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक (UG) के लिए दाखिले की जंग जल्द ही शुरू होने वाली है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मई 2026 के तीसरे सप्ताह में दिल्ली यूनिवर्सिटी का CSAS पोर्टल पंजीकरण के लिए खुल सकता है. इस साल की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से CUET-UG 2026 की परीक्षाओं के साथ तालमेल बिठाकर तैयार की गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के तुरंत बाद डीयू अपनी काउंसलिंग और आवंटन की प्रक्रिया तेज कर देगा.

DU Admission front
1 / 6

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक (UG) के लिए दाखिले की जंग जल्द ही शुरू होने वाली है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मई 2026 के तीसरे सप्ताह में दिल्ली यूनिवर्सिटी का CSAS पोर्टल पंजीकरण के लिए खुल सकता है. इस साल की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से CUET-UG 2026 की परीक्षाओं के साथ तालमेल बिठाकर तैयार की गई है.  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के तुरंत बाद डीयू अपनी काउंसलिंग और आवंटन की प्रक्रिया तेज कर देगा.

विज्ञापन

एडमिशन का आगाज

एडमिशन का आगाज2 / 6

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) दाखिले की दौड़ मई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने वाली है. यह प्रक्रिया CUET-UG की परीक्षाओं के साथ ही तालमेल बिठाकर शुरू की जाएगी.

विज्ञापन

CUET की तारीखें

CUET की तारीखें3 / 6

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, इस साल CUET-UG 2026 की परीक्षाएं 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित की जानी हैं. परीक्षा शुरू होते ही डीयू अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी खोल देगा.

CSAS पोर्टल और रजिस्ट्रेशन

CSAS पोर्टल और रजिस्ट्रेशन4 / 6

डीयू में दाखिला 'कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम' (CSAS) पोर्टल के जरिए होगा. यह प्रक्रिया कई चरणों में चलेगी, जिसका पहला चरण रजिस्ट्रेशन होगा.

विज्ञापन

छात्रों के लिए नया 'फ्रेंडली' पोर्टल

छात्रों के लिए नया 'फ्रेंडली' पोर्टल5 / 6

इस बार CSAS पोर्टल को ज्यादा 'स्टूडेंट-फ्रेंडली' बनाया जा रहा है. इसमें नए 'प्रॉम्प्ट्स' और निर्देश जोड़े जाएंगे ताकि छात्र फॉर्म भरते समय गलतियां न करें और पूरी प्रक्रिया आसान हो सके.

जल्द शुरू होंगी क्लासेस

जल्द शुरू होंगी क्लासेस6 / 6

यूनिवर्सिटी का मुख्य लक्ष्य एडमिशन राउंड्स के समय को कम करना है. प्रशासन की कोशिश है कि अलॉटमेंट पीरियड में कटौती कर जल्द से जल्द नया सत्र शुरू कर दिया जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन