
1 / 7
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले ही अपना सरकारी आवास बदल लिया है। जी हां, उन्होंने मुख्यमंत्री आवास छोड़ने की तैयारी कर ली है और उनका सामान शिफ्ट होने लगा है, यानी मुख्यमंत्री पद छोड़ते ही उनके घर का पता भी बदल जाएगा।
नीतीश कुमार का नया घर 7 सर्कुलर रोड

2 / 7
बता दें कि नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री पटना में एक अणे मार्ग पर बंगले में रहते थे, लेकिन अब उनका सामान 7 सर्कुलर रोड पर बने बंगले में शिफ्ट हो गया है, यानी नीतीश कुमार का नया पता एक अणे मार्ग की बजाय 7 सर्कुलर रोड होगा।
नीतीश कुमार ने पहले भी छोड़ा था CM पद

3 / 7
बता दें कि नीतीश कुमार साल 2014 में भी इस बंगले में रह चुके हैं। आम चुनाव में JDU की हार के बाद नीतीश कुमार ने नैतिक जिम्मेदारी लेकर सत्ता जीतन राम मांझी को सौंप दी थी। तब भी नीतीश कुमार बतौर पूर्व मुख्यमंत्री इसी बंगले में शिफ्ट हुए थे।
नीतीश कुमार ने प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाई

4 / 7
मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले नीतीश सरकार ने प्रदेश के हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एक क्रांतिकारी फैसला किया है। उन्होंने सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगा दी है। अब सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टर प्राइवेट क्लीनिक नहीं चला पाएंगे।
नीतीश कुमार का फैसला किन पर लागू होगा?

5 / 7
नीतीश कुमार सरकार ने ‘7 निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस और प्राइवेट क्लीनिक पर रोक लगाई है, जो बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग, चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग और इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के डॉक्टरों और शिक्षकों पर भी लागू होगा।
बिहार सरकार डॉक्टरों को मुआजवा भी देगी

6 / 7
बता दें कि सरकारी ड्यूटी से गायब रहने की शिकायतें मिलने पर नीतीश सरकार ने प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने का फैसला किया है, लेकिन फैसले से डॉक्टरों की इनकम पर पड़ने वाले असर को देखते हुए नीतीश सरकार ने मुआवजे का रास्ता भी निकाला है।
सरकारी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिस अलाउंस

7 / 7
बिहार सरकार डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस पर पाबंदी के बदले ‘नॉन-प्रैक्टिस अलाउंस’ यानी NPA और अन्य विशेष प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान भी किया है। लेकिन इस विशेष अलाउंस और विशेष प्रोत्साहन राशि को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाने बाकी हैं।