Aadhaar Card Updates: आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कितनी फीस देनी होगी‌? 5 पॉइंट में जानें डिटेल

आधार कार्ड आज भारतीयों की पहचान का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। सरकारी योजनाओं से लेकर एक मोबाइल सिम तक खरीदने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इंसान की जिंदगी में उम्र से जुड़े कई पड़ाव होते हैं और समय के अनुसार कई बदलाव होते हैं, उन्हीं पड़ावों और बदलावों के अनुसार आधार कार्ड को भी अपडेट कराना होता है।

aadhaar address change online process
1 / 5
aadhaar address change online process

UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए फीस का भुगतान करना पड़ेगा। 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क है। इस उम्र के बाद अपडेशन के लिए फीस देनी होगी। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, बर्थडेट अपडेट कराने के लिए भी फीस देनी होगी। आइए जानते हैं कि किसके लिए कितनी फीस देनी होगी‌?  

विज्ञापन

नाम और पता अपडेट कराने की फीस

नाम और पता अपडेट कराने की फीस2 / 5

आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल और जन्मतिथि गलत हो गई है तो उसे अपडेट करने के लिए 75 रुपये फीस देनी होगी। यह फीस आधार सेवा केंद्रों पर लागू होगी और जब भी अपडेट कराएंगे फीस देनी होगी। ज्यादा खर्च से बचने के लिए छोटे-छोटे बदलाव करने के बजाय एक ही बार में सभी आवश्यक सुधार करवाना सही रहेगा। बार-बार अपडेशन पर ज्यादा पैसे खर्च होंगे।

विज्ञापन

बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए फीस

बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए फीस3 / 5

आधार कार्ड में बायोमेट्रिक यानी उंगलियों के निशान, आंखों के स्कैन या तस्वीरें अपडेट कराने के लिए 125 रुपये फीस देनी होगी। जब आपका पुराना बायोमेट्रिक डेटा ठीक से काम नहीं कर रहा हो या बच्चों के आधार कार्ड की जानकारी को उनकी उम्र बढ़ने के साथ अपडेट करने की आवश्यकता हो तब यह अपडेट कराया जाता है। 5 से 17 साल की उम्र तक बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त है।  

ऑनलाइन अपडेट कराने पर नो फीस

ऑनलाइन अपडेट कराने पर नो फीस4 / 5

आधार कार्ड में पहचान और पते के प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए 75 रुपये फीस लगेगी। आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कराने पर यह फीस देनी होगी। अगर myAadhaar पोर्टल से ऑनलाइन अपडेट करते हैं तो यह सुविधा निःशुल्क है, जो 30 सितंबर 2026 तक उपलब्ध है। इसलिए यदि आपके आधार कार्ड को अपडेट करने की जरूरत है तो ऑनलाइन तरीका चुनकर आप पैसे बचा सकते हैं।

विज्ञापन

आधार कार्ड को लेकर सतर्कता जरूरी

आधार कार्ड को लेकर सतर्कता जरूरी5 / 5

विशेष उल्लेखनीय है कि अगर आपको आधार कार्ड में कोई भी अपडेट कराना हो तो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑफिशियल मोबाइल ऐप या रजिस्टर्ड आधार केंद्रों से ही कराएं। एजेंटों या अज्ञात लोगों से अपडेट कराएंगे तो धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार का रिस्क न लें और अपने आधार कार्ड को लेकर सतर्क रहें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन