रोज अंडा खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानिए कौन से पार्ट होते हैं मजबूत

Roz Anda Khane Se Kya Hota Hai: रोज अंडा खाने से शरीर के कई हिस्सों को मजबूती मिलती है और आप अच्छा महसूस करते हैं. बस आपको सही मात्रा और सही तरीके से अंडा खाना आना चाहिए, ताकि आपकी सेहत को कई तरह से फायदा मिल सके.

Roz Anda Khane Se Kya Hota Hai
1 / 6
Roz Anda Khane Se Kya Hota Hai

Boiled Egg Eating Benefits: अंडा एक सुपरफूड माना जाता है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स भी इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. ऐसे में अगर आपने गर्मी की वजह से अंडे खाना छोड़ दिए हैं तो अब ऐसा ना करें, क्योंकि इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आप रोज अंडा कैसे खा सकते हैं और इससे शरीर के कौन-कौन से हिस्से मजबूत होते हैं? आइए इसके फायदे और शरीर पर इसका असर विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मसल्स मजबूत होना

मसल्स मजबूत होना 2 / 6

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं. अगर आप जिम करते हैं तो अंडा खाना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आप उबले हुए अंडे खा सकते हैं.

विज्ञापन

दिमाग तेज होना

दिमाग तेज होना 3 / 6

अंडे में कोलाइन पाया जाता है और यह ब्रेन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. यह याददाश्त के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. अगर आपकी याददाशत कमजोर है तो यकीनन फायदा होगा.

हड्डियां मजबूत होना

हड्डियां मजबूत होना 4 / 6

इसमें विटामिन D और कैल्शियम होता है. हड्डियों को मजबूती मिलती है और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिल सकती है. आप दो से ज्यादा अंडे खा सकते हैं और आप आमलेट भी खा सकते हैं.

विज्ञापन

आंखें को राहत मिलना

आंखें को राहत मिलना 5 / 6

अंडे में ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करते हैं और पाचन को भी सुधारता है.

दिल मजबूत होना

दिल मजबूत होना 6 / 6

सही मात्रा में अंडा खाने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है. आप रोजाना एक से दो अंडे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन