पेट फूलना किस बीमारी का लक्षण है? इन 5 उपायों से मिल सकता है आराम

Why Stomach Is Bloating: कई बार पेट फूलने की समस्या आम नहीं होती. अगर आपका पेट गुब्बारे की तरह फूल रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार ऐसा किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है, जिसकी वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है.

Why Stomach Is Bloating
1 / 7
पेट फूलना किस बीमारी का लक्षण है? Image Credit- Freepik

Pet Fulne Ki Bimari: पेट फूलना यानी ब्लोटिंग की समस्या बहुत ही आम बन चुकी है. यह समस्या ज्यादातर खाना खाने के बाद होती है, जिसे लोग गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, ब्लोटिंग होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं हो सकता. कई बार यह सिर्फ गैस या गलत खान-पान की वजह से होता है तो कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. अगर आपको बार-बार पेट फूलने की समस्या होती है तो इसके कारण और उपाय जानना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

गैस और अपच होना

गैस और अपच होना 2 / 7

पहला कारण गैस बनना हो सकता है, क्योंकि देर रात खाने से यह सही तरह से नहीं पचता. अगर आप तला-भुना खाना खा रहे हैं तो समस्या ज्यादा बढ़ जाती है.

विज्ञापन

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम होना

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम होना3 / 7

पेट जरूरत से ज्यादा फूल रहा है और साथ में कब्ज की समस्या भी हो रही है तो आपको इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम हो सकता है. अगर आपका पेट दर्द बढ़ जाए तो परेशानी गंभीर हो सकती है.

कब्ज होना

कब्ज होना 4 / 7

जब पेट साफ नहीं होता तो गैस बनती है और पेट फूला हुआ महसूस होता है. पेट फूलने की समस्या कई बार पेट की सफाई सही तरह से ना होने की वजह से हो सकता है. आप इस बात का ध्यान रखें.

विज्ञापन

फूड इंटॉलरेंस

फूड इंटॉलरेंस 5 / 7

कुछ लोगों को दूध या ग्लूटेन से एलर्जी होती है, जिससे पेट फूलना, गैस और दर्द हो सकता है. कुछ लोगों को दूध या ग्लूटेन सूट नहीं करते हैं और पेट फूलने की समस्या पैदा होने लगती है.

हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल बदलाव6 / 7

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है. अगर आपके हार्मोन में बदलाव हो रहा है तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन

कैसे पाएं छुटकारा?

कैसे पाएं छुटकारा? 7 / 7

दिनभर गुनगुना पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और गैस कम बनती है. इसके अलावा, आप खाने के बाद थोड़ा सा अजवाइन या जीरा खाने से गैस और अपच में राहत मिलती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन